क्रिएटिविटी हो तो बेकार या टूटी-फूटी चीजों से भी अपनी बगिया में बहार लायी जा सकती है, जानिए कैसें-
सकुलेंट्स के लिए ब्रोकन पॉट्स का इस्तेमाल करें। इन्हें ना ज्यादा पानी चाहिए, ना धूप। इनमें थोड़े से सजावटी कंकड़ डालें।
तेल या कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को मुंह की तरफ से काटें और मिट्टी या पानी भरें। इन्हें पेंट या रंगबिरंगे पेपर से सजाएं।
छोटी दूध की बोतलों में पानी डाल कर मनीप्लांट्स या कोई बेलबूटे लगा कर इस तरह बालकनी में हैंग कर दें।
बेकार टायरों को हैंग करें या गार्डन के एज पर इन्हें क्रमवार रखें, सुंदर ही दिखेंगे।
पुराने कॉफी मग्स में कोकोपिट, खाद, बारीक कंकड़ डाल कर सकुलेंट्स लगाएं। बालकनी के कॉर्नर पर इनकी ग्रुपिंग करें।
पेपर गिलास में सदाबहार पौधे लगा कर गिफ्ट के लिए तैयार करें। बाद में बड़े पॉट में शिफ्ट किया जा सकता है।