अमरख को देख कर ही मुंह में खटास भर जाती है। इसे क्यों खाएं और किस तरह खाएं, जिससे इसकी भरपूर पौष्टिकता मिल सके।
अमरख में कई विटामिन होते हैं। इसमें फाइबर मिलता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, बॉडी डिटॉक्स होती है और डाइजेशन को अच्छा रखता है।
पीला अमरख खट्टा-मीठा होता है। इसके बीज निकाल दें और सलाद में मिक्स करें। खीरा, अमरख, काली मिर्च व पुदीना डाल कर ड्रिंक बनाएं।
इसे जैम और सी-फूड में इस्तेमाल किया जाता है। इसे बारीक काट कर देसी घी में सॉते करके पुलाव में भी डाल सकती हैं।