आप, स्वस्थ, सुंदर अौर आकर्षक भी हैं। घर भी अच्छी तरह संभालती हैं, फिर भी साथी का मन सेक्स से मन हटने लगा है। ऐसा क्यों? जानिए 7 जरूरी बातें

आप, स्वस्थ, सुंदर अौर आकर्षक भी हैं। घर भी अच्छी तरह संभालती हैं, फिर भी साथी का मन सेक्स से मन हटने लगा है। ऐसा क्यों? जानिए 7 जरूरी बातें

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

1 कपड़े पुराने क्यों ना हों, पर साफ और धुले हुए हों, यह जरूरी है। कई बार नए और अच्छे कपड़े पहनने के बावजूद शरीर की गंध मूड बिगाड़ देती है। महकता शरीर ही सुखद संबंधों के लिए प्रेरित करता है।

2 कंधे से ढलकता ब्रा का ढीला स्ट्रैप आपको साथी की ड्रीम गर्ल कभी नहीं बना सकता। प्री सेक्सुअल एक्टिविटी में इनरवेअर बहुत मायने रखता है। हमेशा अपने नाइट वियर का कलेक्‍शन सुंदर रखें। सेक्सी बीवी होने में कोई बुराई नहीं है।

3 बेडरूम मतलब आराम की जगह ! चादरें बदली हुई हों, तकिए साफ हों। महीनेभर पुरानी गंदी चादरें कई बार पुरुष के मन में सेक्स के प्रति अरुिच जगाती हैं। सेक्स में आनंद लेना तो बहुत दूर की बात है।

4 सेक्सुअल एक्टिविटी और परफॉर्मेंस को ले कर ताने देना भारी पड़ सकता है। हसबैंड अचानक डिप्रेशन में जा सकता है, पर बुरा लगने वाली बात अपने मुंह से नहीं कहेगा।

5 वाइफ की ऐसी आदतें, जो साथी के मन से उन्हें उतार देती हैं जैसे फटी एड़ी, रूखे हाथ, मैली गरदन, अनक्लीन अंडरआर्म्स। यहां सिर्फ फेस पैक से बात नहीं बनेगी।

6 महिलाएं केमिकल हेअर ट्रीटमेंट या बालों में अंडा लगाने के शौक में यह भूल जाती हैं कि सोते समय उनके बालों की गंध साथी के मन को उचाट कर देगी। हर वक्त बालों पर तेल चुपड़े रखना भी पार्टनर को पसंद नहीं आता।

7 साथी की आदतों, खानपान व रहन-सहन को ले कर की गयी आलोचना मन को आहत करती है और सेक्स के प्रति उदासीन बनाती है। उन्हें बात-बात पर तंज करने से बचें।