पार्टी में अगर कुछ मजेदार गेम्स रखे जाएं, तो पार्टी की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। चलिए खेलते हैं, कुछ मस्तीभरे गेम्स—चॉकलेट गेम एक सर्किल में सभी बैठ जाएं। मेज के बीच एक गोला बनाएं। इस गोले के बीच नाइफ, फोर्क अौर चॉकलेट रखें। हैट, मफलर अौर ग्लव्स गोले के बाहर रखें। डाइस फेंक कर अगले

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

पार्टी में अगर कुछ मजेदार गेम्स रखे जाएं, तो पार्टी की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी। चलिए खेलते हैं, कुछ मस्तीभरे गेम्स—
चॉकलेट गेम
एक सर्किल में सभी बैठ जाएं। मेज के बीच एक गोला बनाएं। इस गोले के बीच नाइफ, फोर्क अौर चॉकलेट रखें। हैट, मफलर अौर ग्लव्स गोले के बाहर रखें। डाइस फेंक कर अगले प्लेअर को पास करें। अगर अापका नंबर 6 अाता है, तो वह सर्किल से बाहर अा कर टोपी पहनें, गले में मफलर लपेटें, दस्ताने पहनें अौर नाइफ व फोर्क से चॉकलेट बार काट कर खाएं। मफलर, टोपी, दस्ताने वापस मेज पर रख दें। इसी तरह गेम को सर्कल में जारी रखें। जैसे-जैसे लोग सर्कल से लोग बाहर अाते रहेंगे, प्लेअर कम होते जाएंगे। अंत में जो बचेगा, टोपी, मफलर, दस्ताने सब उसके। इस गेम में खूब मस्ती, चॉकलेट ट्रीट अौर फोटोज भी क्लिक होंगी।
किसकी पसंद अौर नापसंद
सभी प्लेअर्स को कागज अौर पेन दिया जाएगा। उन्हें किसी भी विषय पर अपनी एक पसंद अौर एक नापसंद लिखनी होगी। फिर कागज को फोल्ड करके मेज के बीच में रखना है। उसके बाद जो इस खेल का कॉर्डिनेटर होगा, वह पढ़ कर सुनाएगा अौर पूछेगा कि यह पसंद अौर नापसंद किस शख्स की है। जो सही जवाब देगा, उसे इनाम दिया जाएगा। इसमें फर्स्ट, सेकेंड अौर थर्ड प्राइज होंगे। अंत में जो प्लेअर बचेगा, इनाम उसी को मिलेगा। इस गेम में खूब मस्ती होगी अौर सबको खूब मजा अाएगा।
क्या किया क्या नहीं
 गेम कॉडिनेटर प्लेअर्स के बीच 20 मजेदार बातें लिखा हुअा पेपर बांटेगा। उन बातों में से जिस प्लेअर ने वह काम किया है, उसे उस पर टिक मार्क करना है। इसमें ट्रेकिंग, डेट, केक बेक, टीचर को ले कर क्रश, ट्रिपल एक्स मूवी, रॉक क्लाइमिंग, ब्लड डोनेशन, किसी टेस्ट में फेल होना, कभी टीवी पर दिया इंटरव्यू, अपना हेअर कट कभी खुद किया जैसे अॉप्शन हाेंगे। जिसके जितने टिक मार्क्स होंगे, वह पार्टी नॉटी नंबर वन का खिताब पाएगा। प्राइज में उसे किसी खास गिफ्ट का सरप्राइज दिया जाएगा जैसे उसकी बाइक, स्कूटी या कार पर 50 गुब्बारे बांधे जाएंगे।

पिछले साल की शरारत
 2019 में अापने जो भी शरारत की है, एक चिट में लिख कर ड्रॉप बॉक्स में डालें। गेम का कॉर्डिनेटर इसमें से एक चिट उठाएगा। जिसकी चिट निकली उसे अपनी शरारत एक्टिंग के साथ करके दिखानी होगी। सभी को इनाम में चॉकलेट मिलेगी।