आम के पत्ते इतने भी आम नहीं, जानें इनके फायदे
आम की तरह आम के पत्ते भी आम नहीं हैं। आम के पत्ते कई तरह की हेल्थ, ब्यूटी और डेली लाइफ से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
आम की तरह आम के पत्ते भी आम नहीं हैं। आम के पत्ते कई तरह की हेल्थ, ब्यूटी और डेली लाइफ से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
आम की तरह आम के पत्ते भी आम नहीं हैं। आम के पत्ते कई तरह की हेल्थ, ब्यूटी और डेली लाइफ से जुड़ी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
जैसे आम ने अपनी जगह हमारे दिलों और प्लेट में बना रखी है, वैसे ही आम के पत्तों की भी जगह हमारे किचन में और दरवाजों पर बनी हुई है। आम अपनी मिठास और तरह-तरह के स्वाद के लिए जाना जाता है। कई लोग आम के पत्तों को पका कर खाते हैं और इसकी चाय भी बनायी जाती है। आम के पत्ते नेेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। इन्हें पूजा के कलश पर भी लगाया जाता है। लेकिन आम के पत्ते हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी कई समस्याओं को भी कंट्रोल करते हैं।
कुछ फायदे आप भी ट्राई करें
- आम के पत्ते डाइबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। पत्तों को सुखा कर पाउडर बना कर या उबाल कर इसे लिया जा सकता है। चाहें, तो रातभर पत्तों को पानी में छोड़ दें और सुबह इस पानी को पिएं।
- रात को पानी में आम के पत्तों का पाउडर मिला कर रखें। सुबह उसे पिएं। यह किडनी स्टोन्स को तोड़ कर निकालने मे मदद करेगा।
- गले की समस्याओं और हिचकियों को रोकने के लिए आम के कुछ पत्तों को जला कर निकलने वाले धुएं की भाप लें। इसकी राख को आप जलने पर भी लगा सकते हैं।
- ये पत्ते बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। रूखे, बेजान बालों को रिपेअर करने के लिए आम के पत्तों का
पेस्ट बना कर शैंपू से पहले 15 मिनट तक लगा कर रखें, फिर धो लें।
- कान में दर्द हो, तो आम के पत्तों का जूस निकाल कर कान में डालें।
- एंग्जाइटी जैसी समस्या के लिए आम के पत्तों को अपने नहाने के पानी में मिला लें। रिलैक्सिंग बाथ तन-मन को
शांत करेगा।
- आम के पत्तों को उबाल कर शहद में मिला कर पीने से अस्थमा, जुकाम और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा।
- आम के पत्ते हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
- खास चाय बनाने के लिए आम के ताजा पत्तों को छोटा काट लें और गरम पानी में उबाल कर छान लें।
- पेट से टाॅक्सिंस को बाहर करने के लिए रात को गरम पानी में आम के पत्तों को भिगो दें और उस पानी को सुबह खाली पेट पिएं।
- आम के पत्तों से कई तरह के सजावटी सामान जैसे दरवाजों के लिए तोरण, शादी के डेकोरेशन और खास मौकों पर रंगोली के डिजाइन बनाए जाते हैं।