ओरिगैमीः एक ऐसी कला, जो करती है दिमाग शार्प
गज को मोड़ कर सजावटी सामान बनाने की इस पारंपरिक जापानी कला को ओरिगैमी कहते हैं। इस कला की एक खास बात है कि इसमें कागज पर किसी भी तरह की मार्किंग, कटिंग या ग्लू का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

कागज को मोड़ कर सजावटी सामान बनाने की इस पारंपरिक जापानी कला को ओरिगैमी कहते हैं। इस कला की एक खास बात है कि इसमें कागज पर किसी भी तरह की मार्किंग, कटिंग या ग्लू का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस कला में कोई खर्च नहीं आता, आप किसी भी ऐसे कागज का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें मजबूत क्रीज बने।
ओरिगैमी को अच्छी मेंटल एक्सरसाइज कहा जाता है-
मेडिटेशनः इसे बनाने में समय और ध्यान दोनों लगते हैं।
मेमोरी वर्कआउटः फोल्ड्स को याद रखना पड़ता है।
सब्रः कागज बहुत नाजुक होता है। फोल्ड्स धीरे और हलके हाथों से बनाने पड़ते हैं।
इसके लिए आप अखबार का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ओरिगैमी से बहुत से सजावटी सामान बन सकते हैं, जैसे वॉल हैंगिंग्स, घर के प्रवेश द्वार के लिए डेकोरेटिव आइटम्स, खिड़की पर लटकाने के लिए चिडि़या या स्टार्स, 3डी संरचनाएं और सुंदर गिफ्ट पैकिंग।
स्पेशल टिप्स
1. अगर आप रंगीन कागज का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो एनालॉग कलर्स लें, यानी जो रंग एक-दूसरे के करीब होते हैं जैसे पर्पल-ब्लू।
2. आप कूल चीजें बनाने के लिए दोनों ओर अलग-अलग रंगोंवाले कागज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. आप पतले टेक्सचर्ड या प्रिंटेड कागज से भी ऐसा सजावटी सामान बना सकते हैं।
4. ओरिगैमी के लिए कागज हमेशा पतला, मगर मजबूत होना चाहिए।
जे जे स्कूल अॉफ आर्ट्स में आर्टिस्ट आशुतोष अविनाश कांबली का कहना है कि ‘‘ओरिगैमी पेपर फोल्डिंग और क्विलिंग की कला है। इससे आसान चीजें बना कर उन्हें आपस में जोड़ कर कॉम्प्लेक्स पेपर स्ट्रक्चर बना सकते हैं। ओरिगैमी से मूविंग चीजें भी बनायी जा सकती हैं। ओरिगैमी मैंने स्कूल में ही सीखी थी। इस कला को सीखने में ज्यादा समय नहीं लगता है और 10-15 मिनट में आप कुछ भी बना सकते हैं। मुझे इस कला का प्रोसेस बहुत पसंद है। आजकल इंटरनेट से लोग आसानी से यह कला सीख सकते हैं, पर पारंपरिक तरीके से इसके फोल्ड्स याद रखे जाते थे। इस कला में फोल्डिंग का शार्प होना बहुत जरूरी है। ऊपर दिए गए चित्र में मैंने बटरफ्लाई बनाने के स्टेप्स दिखाए हैं। आप भी इन्हें देख कर बना सकते हैं।’’