क्या आप में हैं जिम मैनर्स
जिम में वर्कआउट करते समय कुछ मैनर्स का पालन करना भी बेहद जरूरी है। जब भी जिम में वर्कआउट करें, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना आपकी छवि बेवजह खराब होगी-
जिम में वर्कआउट करते समय कुछ मैनर्स का पालन करना भी बेहद जरूरी है। जब भी जिम में वर्कआउट करें, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना आपकी छवि बेवजह खराब होगी-
जिम में वर्कआउट करते समय कुछ मैनर्स का पालन करना भी बेहद जरूरी है। जब भी जिम में वर्कआउट करें, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, वरना आपकी छवि बेवजह खराब होगी-
जिम में वर्कआउट करते समय कुछ मैनर्स का पालन करना भी बेहद जरूरी है। जब भी जिम में वर्कआउट करें, कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें-
⇛ आपको कोई ऐसा इक्विपमेंट चाहिए, जिसे कोई और इस्तेमाल कर रहा हो, तो उसे लेने से पहले पूछना जरूरी है। ऐसा ना हो कि किसी ने ब्रेक लेने के लिए डंबल नीचे रखे या फिर कोई वॉशरूम जाने के लिए ट्रेडमिल से उतरा और आप मौका देख कर उसे इस्तेमाल करने लगे। यह गलत है।
⇛ वर्कआउट के दौरान मैसेज करना, सेल्फी खींचना गलत है। सेल्फी खींचते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके आसपास वर्कआउट करने वाले उस सेल्फी की कवरेज में ना आएं।
⇛ डंबल्स और दूसरी चीजें वर्कआउट के बाद वहीं रख दें, जहां से उठायी हैं। इन्हें यहां-वहां छोड़ देने से किसी के गिरने का खतरा हो सकता है।
⇛ अगर आप वेट ट्रेनिंग कर रहे हों या हेवी वर्कआउट कर रहे हों, तो जोर से कराहना, मुंह से आवाज निकालने से परहेज करें।
⇛ भले ही आप लंबे समय से जिम जा रहे हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि आप दूसरों को बिना मांगे सलाह देने लगें। यह काम जिम इंस्ट्रक्टर का है। आपको नहीं पता कि दूसरे व्यक्ति को किस तरह की समस्याएं हैं और उन्हें किस तरह के वर्कआउट की जरूरत है। आपकी फ्री एडवाइज कहीं दूसरों के लिए मुसीबत का सबब ना बन जाए।
⇛ जिम में पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है। अपने साथ एक टॉवल रखें। जिम के कपड़े रोज धोएं, वरना पसीने की दुर्गंध से आसपास वाले परेशान हो सकते हैं। जब भी किसी इक्विपमेंट का इस्तेमाल करें, तो उसे रखने से पहले टिशू या कपड़े से साफ करें, ताकि पसीना उस पर लगा ना रहे।
⇛ जिम जाने से पहले डिओ का इस्तेमाल करें, लेकिन तेज खुशबू वाले परफ्यूम लगाने से बचें। पसीना आने पर इसकी खुशबू नाक में चुभने लगती है।
⇛ अगर आप वर्कआउट के दौरान म्यूजिक सुनना चाहते हैं, तो हेडफोन लगाएं। हेडफोन की वॉल्यूम भी इतनी ही रखें कि आवाज साथ वाले तक ना पहुंचे।
⇛ आप जिम में नए हैं और कोई चीज आपको इस्तेमाल करनी नहीं आती, तो उसके बारे में इंस्ट्रक्टर से पूछें। साथवाले को बार-बार डिस्टर्ब ना करें। इंस्ट्रक्टर भी अगर किसी और के साथ बिजी है, तो बार-बार आवाज लगा कर ना बुलाएं। इससे आपका इंप्रेशन खराब होगा।
⇛ जिम में ज्यादा भीड़ होती है, तो सारी मशीनों के इस्तेमाल का समय निर्धारित कर दिया जाता है। किसी मशीन पर कोई वर्कआउट कर रहा हो, तो अपनी बारी का इंतजार करें। अगर कोई तय समय से ज्यादा मशीन का इस्तेमाल कर रहा है, तो उससे लड़ने के बजाय इंस्ट्रक्टर से कहें।