हुनर ऑनलाइन की निष्ठा योगेश को कैसे मिली पहचान? उनके कैरिअर की कैसे हुई शुरूआत? जानिए उनकी कहानी, उन्हीं की जुबानी।

हुनर ऑनलाइन की निष्ठा योगेश को कैसे मिली पहचान? उनके कैरिअर की कैसे हुई शुरूआत? जानिए उनकी कहानी, उन्हीं की जुबानी।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

हुनर ऑनलाइन की निष्ठा योगेश को कैसे मिली पहचान? उनके कैरिअर की कैसे हुई शुरूआत? जानिए उनकी कहानी, उन्हीं की जुबानी।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

बहुत कम उम्र से ही काम की शुरुआत कर दी थी निष्ठा योगेश ने। गरमियों की छुट्टी में वह समर इंटर्नशिप करती थीं। वे चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, बोस्टन यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमबीए की डिग्री ली। यह वह दौर था, जब ऑनलाइन एजुकेशन की शुरुआत हो रही थी। निष्ठा ने एक स्टार्टअप शुरू किया लेकिन फिर वह जब भी छुट्टियों में भारत आतीं तो महिलाओं से मिलतीं और हर बार उन्हें महसूस होता कि उनके लिए कुछ करना चाहिए।

क्या है हुनर

निष्ठा बताती हैं, ‘‘हुनर एक स्किलटेक ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए हम महिलाओं को घर बैठे, उनकी सुविधानुसार तमाम तरह के कोर्सेज करने का मौका देते हैं। फैशन, फूड, फोटोग्राफी, इंटीरियर डिजाइन, ब्यूटी-मेकअप जैसे कई कोर्सेज वे कर सकती हैं। मेरा मानना है कि महिलाएं बहुत कुछ करना चाहती हैं पर उन्हें मौका नहीं मिल पाता। मैंने इसे शुरू करने से पहले मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात के अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों का दौरा किया, वहां महिलाओं से मिलकर जाना कि उन्हें घर बैठे, उनकी अपनी भाषा में ऐसे स्किल सीखने की चाह है, जिसके जरिए वे आत्मनिर्भर बन सकें।’’

घर बैठे कौशल ज्ञान

लगभग 6 महीने की अवधि वाले ये ऑनलाइन कोर्सेज न्यूनतम फीस में उपलब्ध हैं। निष्ठा बताती हैं, ‘‘रजिस्ट्रेशन के बाद एक बिगेनर किट स्टूडेंट्स को भेजी जाती है। हर 3 लेसन के बाद असाइनमेंट्स दिए जाते हैं। एग्जाम होता है। कोर्सेज पर गवर्नमेंट सर्टिफिकेशन मिलता है। छात्रों को अपने काम को शोकेस करने का मौका भी मिलता है। हमारी ब्रांड एंबेसेडर शिल्पा शेट्टी हैं और मेंटॉर मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट नीता लुल्ला। हमारे पास मजबूत एक्सपर्ट फैकल्टी के अलावा गाइड्स हैं, जो समय-समय पर छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। हर महीने 3-4 लाइव क्लासेज भी होती हैं।’’

सफलता की कहानियां

निष्ठा कहती हैं, ‘‘6 वर्ष पहले जब मैंने काम शुरू किया तो पहले महीने महज 4-5 स्टूडेंट्स थे। आज हर महीने लगभग 1000-1200 छात्र रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। हमारे पास सक्सेस स्टोरीज हैं। हम हुनर शो भी करते हैं, जिनमें 400-500 स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं। कई छोटे शहरों की महिलाएं हमारे कोर्सेज करने के बाद सफलतापूर्वक बुटीक या रेस्तरां चला रही हैं, कुछ ब्यूटी एक्सपर्ट हैं। हुनर एप में 55 से
भी अधिक प्रामाणिक कोर्सेज हैं, 55 हजार महिलाएं इनसे लाभान्वित हुई हैं। लगभग
3 लाख महिलाएं हुनर एप से जुड़ी हैं।’’

महिलाएं करना तो बहुत कुछ चाहती हैं लेकिन कई बार पारिवारिक दिक्कतों के कारण या कभी आत्मविश्वास की कमी के कारण घर से बाहर नहीं निकल पातीं। ऐसी महिलाओं को घर बैठे हुनरमंद बनाने का संकल्प लिया निष्ठा योगेश ने। उन्होंने एक ऐसा डिजिटल स्पेस तैयार किया, जिससे महिलाएं घर बैठे ही कई तरह के लाभकारी कोर्सेज कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

शुरुआत कहीं से भी हो सकती है

कई बार मैं महिलाओं से ऐसी बातें सुनती थी कि कुछ करने के लिए अब उनकी उम्र निकल गई। ऐसा 30-35 की उम्र वाली स्त्रियां भी बोलती थीं। मैं बचपन से काम कर रही हूं तो मुझे उनकी बातें अजीब लगती थीं। दरअसल औरतों को मौके कम मिलते हैं, लिहाजा उनमें आत्मविश्वास कम होता है। मुझे लगा कि उनके लिए ऐसे काम होने चाहिए, जो वे कहीं भी, कभी भी अपनी सुविधानुसार कर सकें।