इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को अपने घर का आम हिस्सा बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाएं और बदलें आपनी लाइफ।

इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को अपने घर का आम हिस्सा बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाएं और बदलें आपनी लाइफ।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को अपने घर का आम हिस्सा बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाएं और बदलें आपनी लाइफ।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

इको फ्रेंडली प्रोडक्ट्स को अपने घर का आम हिस्सा बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को हटाएं, उसकी जगह सस्टेनेबल और इको फ्रेंड्ली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू करें। घर में और पर्सनल यूज की कई चीजें अब इको फ्रेंड्ली मिल जाती हैं, जैसे टूथब्रश, कंघी, कपड़े के शाॅपिंग बैग, प्लास्टिक की जगह बायोडिग्रेडेबल मटीरियल से बना नहाने का लूफा और कई चीजें। छोटे से बदलाव से पर्यावरण में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।

eco friendly sign message on a wooden panel and green plant - image is isolated on a white background

कई बड़े ब्रांड्स और स्टार्टअप इको फ्रेंड्ली प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रहे हैं, जिन्हें आप भी इस्तेमाल करें।

पैकिंग मटीरियल

टेकअवे बाॅक्स हो या ऑनलाइन ऑर्डर किया कोई सामान, हर जगह अब पेपर या बैंबू से बने बाॅक्स में ही सामान डिलीवर होता है। कई काॅस्मेटिक ब्रांड जूट से बने कैरी बैग में प्रोडक्ट्स डिलीवर करते हैं। आप अपने शाॅपिंग पैटर्न पर ध्यान दें और इको फ्रेंड्ली पैकिंग इस्तेमाल करनेवाले ब्रांड से सामान मंगाएं। इससे आपको घर से भी पैकिंग मटीरियल का प्लास्टिक वेस्ट नहीं निकलेगा।

टॉयलेटरीज

घर में इस्तेमाल होनेवाली कई टॉयलेट्रीज जैसे टूथब्रश, शावर लूफा या टॉयलेट्रीज को रखने के लिए बने टूथब्रश होल्डर या सोप डिस्पेंसर जैसे कई स्टोरेज कंटेनर अब इको फ्रेंड्ली होते हैं। ये देखने में भी साधारण प्लास्टिक के डिस्पेंसर से ज्यादा अच्छे लगते हैं और इंटीरियर को भी काॅम्पलिमेंट करते हैं।

शाॅपिंग बैग्स

प्लास्टिक के पॉलिथीन बैग्स अब कम नजर आते हैं, लेकिन अब भी कई जगह इस तरह के प्लास्टिक बैग्स आपको मिलेंगे। इनसे बचने के लिए कपड़े या जूट से बने शाॅपिंग बैग कैरी करें, इस तरह के प्लास्टिक बैग में सामान लेने से बचें। शाॅपिंग पर अब ज्यादातर ब्रांड भी कपड़े या कागज से बने बैग्स ही देते हैं, इससे प्लास्टिक का इस्तेमाल कम हो जाता है।

यूटिलिटी बाॅक्स

स्टोरेज में काम आने के लिए घर में कई तरह के बाॅक्स का इस्तेमाल होता है, जैसे किचन में रखे मसालों के डब्बे या रूम में रखे मेकअप या ज्वेलरी स्टोरेज के डब्बे। प्लास्टिक की जगह लकड़ी से बने सुंदर डिजाइन में कई तरह के स्टोरेज बाॅक्स इस्तेमाल करें। किचन में प्लास्टिक की जगह स्टील के स्टोरेज बाॅक्स रखें, जो बार-बार बदलने नहीं पड़ते, रीयूज हो जाते हैं।

डिस्पोजेबल बदलें

पार्टी या घर के किसी भी काम जैसे ज्यादा लोगों के लिए खाना सर्व करने में प्लास्टिक के डिस्पोजेबल प्लेट या गिलास की जगह बैंबू प्लेट, पेपर ग्लास और स्टॉ का इस्तेमाल करें। किसी तरह के प्लास्टिक से बचें। अगर केटरिंग सर्विस लें, तो उनसे भी पेपर प्लेट या बायोडिग्रेडेबल मटीरियल में ही सर्व कराएं।

इको फ्रेंड्ली गिफ्ट्स

हर सेलिब्रेशन के लिए अब कई इको फ्रेंड्ली गिफ्ट हैंपर मिल जाते हैं। ऑर्गेनिक खाने के सामान की पैकिंग भी प्लास्टिक की जगह पेपर से होती है। गिफ्ट हैंपर में सोप कैंडल, बेदिंग किट या चॉकलेट हैंपर पसंद किए जाते हैं। इस तरह के हैंपर की पैकिंग चुनें, जिसमें प्लास्टिक या थर्मोकोल की जगह पेपर, जूट बैग्स और लकड़ी के बाॅक्स इस्तेमाल किए गए हों।

इको फ्रेंड्ली प्रोडक्ट्स की ओर कदम बढ़ाना जरूरी है और आसान भी। जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए प्लास्टिक की जगह सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स चुनें।