शादी के बाद दुलहन पहली बार रसोईघर में कुछ मीठा बनाती है, जिसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कैटरीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी ससुराल में इस रस्म को चौका चरधाना कहा जाता है।

शादी के बाद दुलहन पहली बार रसोईघर में कुछ मीठा बनाती है, जिसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कैटरीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी ससुराल में इस रस्म को चौका चरधाना कहा जाता है।

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

शादी के बाद दुलहन पहली बार रसोईघर में कुछ मीठा बनाती है, जिसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कैटरीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी ससुराल में इस रस्म को चौका चरधाना कहा जाता है।

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने ससुराल में पहली बार सूजी का हलवा बना कर फैंस के साथ तसवीरें शेअर कीं, तो सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गयी। पति विकी कौशल ने चाव से हलवा खाया और लिखा बेस्ट हलवा एवर। कैटरीना बड़े प्यार से विकी के परिवार की रस्मों को अपना कर उन्हें पूरा कर रही हैं। शादी के बाद दुलहन पहली बार रसोईघर में कुछ मीठा बनाती है, जिसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। कैटरीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी ससुराल में इस रस्म को चौका चरधाना कहा जाता है।

अलग राज्य अलग नाम

गौरतलब है कि बहू शादी के बाद ससुराल में सबके लिए खाना या मीठा बनाती है। इसे शुभ माना जाता है। ऐसा आमतौर पर शादी के कुछ समय के बाद करवाया जाता है। बिहार में जहां इस रस्म को चूल्हा छुआई कहा जाता है, तो उड़ीसा में घर की बहू जब भी कुछ मीठा या खाना बनाती है, तो भगवान को भोग लगाती है, इसे ईशानी कहा जाता है। यूपी और दिल्ली में इस रस्म को चूल्हा पूजना, चौका पूजना,रसोई छुआना जैसे नामों से पुकारा जाता है।उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बहू को पहली बार कुछ बनाने के लिए दूध दिया जाता है। इस दौरान घर की बुजुर्ग महिलाएं इस बात पर नजर रखती हैं कि बहू के हाथ से दूध गिर तो नहीं रहा है। माना जाता है कि जिस कुशलता से बहू दूध से खीर बनाएगी, उतनी ही कुशलता से वह गृहस्थी संभालेगी। पंजाब व हरियाणा में चौके चढ़ाना नाम से यह रस्म पूरी की जाती है। कई जगहों पर इस रस्म को बहू की पहली रसोई की रस्म भी कहा जाता है। महाराष्ट्र के ब्राह्मण परिवारों में बहू से 16 दिन तक कुछ काम नहीं करवाया जाता। निवाड़ में खासतौर से पूरनपोली और मालवा में बहू से हलवा बनवाया जाता है। आमतौर पर बहू जब पहली बार रसोई में कुछ बनाती है, तो घर के बड़े उसे कुछ नेग भी देते हैं, जिसमें शगुन के रुपए दिए जाते हैं। कई जगहों पर बहू को गहने व कपड़े भी दिए जाते हैं। इसे बहू की रोटी खिलायी का नेग भी कहा जाता है। 

आप भी ट्राई करें नायाब हलवे

कराची हलवा 

सामग्रीः 100 ग्राम कॉर्नफ्लोर, 400 ग्राम चीनी और उतना ही पानी, 100 ग्राम घी, 1 बड़ा चम्मच नीबू का रस, 2 छोटी इलायची का पाउडर, थोड़ा सा गुलाबजल, 1 कप काजू बारीक कटा।

विधिः कॉर्नफ्लोर की मात्रा से आधी मात्रा में पानी मिला कर घोल बनाएं। एक पैन में चीनी और बचा पानी मिलाएं। इसे कड़ाही में उबालें। नीबू का रस डालें। जब यह उबलने लगे तब इसमें एक बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर का घोल मिलाएं। जब दोबारा उबलने लगे तब दूसरा चम्मच कॉर्नफ्लोर का डालें। इस प्रक्रिया को कॉर्नफ्लोर खत्म हो जाने तक करें। जब यह बहुत गाढ़ा हो जाए, तो इसमें घी डाल कर भूनें। जब घी कड़ाही छोड़ने लगे, तो इसमें फूड कलर की कुछ बूंदें और काजू मिक्स करें। चिकनी थाली पर इस मिश्रण को डालें। ठंडा होने पर काटें। 

चना मूंग दाल हलवा 

सामग्रीः 1/2-1/2 कप चना व मूंग दाल, 1 कप चीनी, 2 कप दूध, 1 कप घी, 100 ग्राम खोया और 1 छोटा चम्मच चिरौंजी।

विधिः दालों को 2 घंटों के लिए भिगो कर पीस लें। कड़ाही में घी गरम करें। इसमें पिसी दाल मिला कर गुलाबी होने तक भूनें। चीनी व दूध डालें और पानी सूखने तक भूनें। अब इसमें खोया और चिरौंजी मिलाएं। थोड़ी देर और भून कर गरम परोसें।

कद्दू का हलवा 

सामग्रीः 1 किलो पका हुआ मीठा कद्दू, 11/2 कप देसी घी, 250 ग्राम खोया भुना हुआ, 11/2 कप चीनी, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर और 10-15 किशमिश व काजू।

विधिः एक गहरे बरतन में घी डाल कर कद्दू को खूब भूनें। जब कद्दू का पानी सूखने लगे, तो इसमें भुना खोया मिला कर फिर भूनें। चीनी मिलाएं और एक बार फिर से भूनें। सूखे मेवे व दालचीनी मिलाएं और गरमागरम परोसें। 

बेसन आटे का हलवा 

सामग्रीः 1/2 कप बेसन, 1 कप आटा, 1 कप घी, 2 चुटकी पिसी इलायची, 10 बादाम की हवाइयां, 1 कप चीनी और 3 कप पानी।

विधिः बेसन व आटे को घी में हल्का गुलाबी होने तक भूनें। भुन जाने पर पानी व चीनी डाल कर पकाएं। इस दौरान हलवे को लगातार चलाती रहें, ताकि इसमें गांठें ना पड़ें। अंत में पिसी इलायची व बादाम बुरक कर परोसें। 

सेब का हलवा 

सामग्रीः 3-4 सेब कसे हुअए, 1-1 बड़ा चम्मच देसी घी व सूजी, 1 छोटा चम्मच इलायची, 150 ग्राम चीनी, 50 ग्राम काजू।

विधिः घी गरम करके कसा हुआ सेब भून लें। भुने सेब में सूजी और इलायची डाल कर सुनहरा होने तक भूनें। पानी और चीनी मिलाएं। धीमी आंच पर पका कर आंच से उतार कर ठंडा करें। काजू टुकड़े से सजाएं। 

रवा केसरी हलवा 

सामग्रीः 1 कप रवा, 5 बड़े चम्मच देसी घी, 1 कप चीनी, 2 कप पानी, 3 चुटकी केसर, 3-4 छोटी इलायची का पाउडर और 1/4 कप काजू। 

विधिः कड़ाही में घी गरम करें। रवा भूनें। पानी में चीनी मिला कर गरम करें। केसर व इलायची डालें। जब रवे का रंग बदल जाए, तब इसमें थोड़े से काजू डालें। गरम पानी में चीनी घोल कर डालें और गाढ़ा होने तक लगातार चलाते हुए पकाएं। आंच बंद करके ढक कर 5मिनट रखें। भाप में रवे को फूलने दें। सर्व करते समय बाकी काजू इसके ऊपर से बुरकें।