सरदियों में हम बाजार से साग लाते तो हैं, पर कुछ दिनों तक इसे फ्रेश रख पाना मुश्किल हाे जाता है। नयी दिल्ली के कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. हिमांशु शेखर से जानिए, पत्तेदार सब्जियों को सहेजने के कुछ खास गुर के अलावा और भी महत्वपूर्ण जानकारियां-

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

- फ्रेश पालक की जड़ों को निकालें। बिना धोए अखबार में लपेटें और कपड़े के बैग में डाल कर फ्रिज में रखें। दो-तीन दिन तक ताजे रहेंगे।

- हरा धनिया जड़ समेत कांच के पानी भरे गिलास में जड़ डूबने तक रखें और गिलास को फ्रिज में रखें। इसके अलावा आप धनिए की जड़ को काट कर एअरटाइट डिब्बे में रखें।

- मेथी को अच्छी तरह साफ करें, धोए बिना ही उसे कागज के बैग में लपेट कर रखें। इसे अखबार में ना लपेटें। पेपर टाॅवल में सरसों का साग लपेटें और हल्के हाथ से लपेटते हुए जिप लॉक बैग में स्टोर करें।

- एअरटाइट डब्बे में पेपर टॉवल बिछाएं और मेथी/ पालक / हरा धनिया/ मूली के पत्ते/ सरसों के पत्ते रखें। उसके ऊपर पेपर टॉवल रखें और ढक्कन बंद कर दें।

- हरा धनिया साफ करें और पानी से धो कर आइस वाॅटर में रख कर अंत में छान लें। हवा में सुखाएं और बारीक काट कर एअरटाइट डब्बे में स्टोर कर लें।

- टेलर से छोटे, मध्यम और बड़े साइज के कपड़ों की थैलियां बनाएं। इसमें बड़े पत्तेवाले साग जैसे सरसों या राई साग फ्रिज में रख सकते हैं।

- आजकल जालीदार जिक लॉक बैग भी बाजार में उपलब्ध है। पर इसमें सब्जियां डाइरेक्ट ना रखते हुए पेपर टॉवल में लपेट कर रखें।

- अगर फ्रिज में रखने की जगह नहीं है, तो पालक को ब्लांच करके पेस्ट बना कर रख सकती हैं। हरा धनिया ज्यादा है, तो पुदीना व धनिया के साथ पेस्ट बनाएं। नीबू निचोड़ कर रखें। जब भी इस्तेमाल करना हो, इसमें नमक मिला कर परोसें।

- ताजी कसूरी मेथी को आप धो कर हवा में सुखाएं और माइक्रोवेव करके सुखा कर रख सकती हैं।

- सलाद के पत्ते को एअरटाइट डिब्बे में डाल कर फ्रिज के सबसे ठंडेवाले हिस्से में रखें। आप चाहें, तो ट्रांसपेरेंट फाॅइल में लपेट कर भी फ्रिज में रख सकते हैं।

- पालक या बथुआ जैसे पत्तों को आप ब्लांच करके पेस्ट बनाएं और एअरटाइट डब्बे में दो दिन तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

- फल और पत्तेदार सब्जियाें को काट कर देर तक रखना हो, तो जिपर पाउच या एअरटाइट डिब्बे में रखें, जिससे ये हीट, लाइट व डस्ट से खराब ना हों। देर तक रखी कटी सब्जियों और फलाें में बैक्टीरिया ग्रोथ बहुत जल्दी होता है, जिससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।