मनीप्लांट लगाते समय किस तरह तरह की सावधानियां रखें, जिससे मनीप्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी। मनीप्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी, तो घर में सुख और शांति रहेगी और होगी धन की बारिश।

मनीप्लांट लगाते समय किस तरह तरह की सावधानियां रखें, जिससे मनीप्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी। मनीप्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी, तो घर में सुख और शांति रहेगी और होगी धन की बारिश।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

मनीप्लांट लगाते समय किस तरह तरह की सावधानियां रखें, जिससे मनीप्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी। मनीप्लांट की ग्रोथ अच्छी होगी, तो घर में सुख और शांति रहेगी और होगी धन की बारिश।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

कहते हैं मनीप्लांट लगाने से धन की वृद्धि होती है। इसे घर पर कैसे लगाएं?

मनीप्लांट की कई वेराइटी हैं, जिसमें से हम कुछ ही लगाते हैं, कुछ मनीप्लांट
में कम पानी और कुछ में सामान्य पानी देते हैं। हैपी गार्डनिंग, मुंबई से सीमा गुप्ता बता रही हैं विशेष उपाय-

Tropical 'Epipremnum Aureum Marble Queen' house plant in flower pot isolated on white background

कौन सी वेराइटी लगाएं

मनीप्लांट को हमेशा रुपए-पैसे और घर की सुख समृद्धि के साथ जोड़ कर देखा जाता है। मनीप्लांट की ऐसे ताे कई वेराइटी आती हैं, पर कुछ ही वेराइटी हैं, जो सामान्य तौर पर घरों में लगायी जाती हैं। जैसे जंगली मनीप्लांट, नियॉन पोथो, मार्बल पोथो, एंजॉय पोथो आदि। ये सभी वेराइटी अलग-अलग हैं। नियॉन पोथो की पत्तियों का कलर नियॉन होता है। एंजॉय पोथो भी एक तरह का मनीप्लांट है। इसके वाइट एंड ग्रीन कलर के दो शेड अाते हैं। मार्बल मनीप्लांट में सफेद और हरे का टेक्सचर तो होता है, पर इसमें हल्की पीली लाइन भी होती है। मार्बल और नियॉन मनीप्लांट की पत्तियां बड़ी होती हैं। पर अगर हम एंजॉय पोथो को मनीप्लांट की सारी वेराइटी से तुलना करें, तो इसकी पत्तियों का साइज छोटा होता है। यह बाकी मनीप्लांट से ज्यादा नाजुक भी होता है। इसमें पानी कम दिया जाता है और इसे ब्राइट लाइट की जरूरत होती है। मार्बल मनीप्लांट में भी यही बात देखी जाती है।

Money plant in pot on table for home decor

कैसे लगाएं

सारे मनीप्लांट को मिट्टी में ग्रो करना आसान होता है, अाप चाहें तो मनीप्लांट की कोई भी वेराइटी पानी में लगा सकते हैं। मनीप्लांट काे ग्रो करने का सही तरीका है कि सबसे पहले मनीप्लांट के नोड एरिया से 6-8 इंच तक कट करें, इसे दो इंच तक मिट्टी में दबा दें। इसी तरह पानी में मनी प्लांट लगाने की भी यही विधि होती है। पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए। अगर आपको पानी में मनीप्लांट लगाना है, तो लिक्विड फर्टिलाइजर की जरूरत है। वैसे मनीप्लांट को खाद कोई खास जरूरत नहीं होती है। इसमें खाद नहीं भी डालें, तो भी प्लांट अच्छा ग्रो करता है।

इन बातों का रखें खयाल

कहते हैं, हर प्लांट में अगर समय-समय पर खाद और गुड़ाई की जाए, तो हेल्दी रहता होता है। मनीप्लांट की परफॉर्मेंस में प्लांट की ग्रोथ के साथ-साथ पत्तों की शाइन और इसकी जड़ें भी मायने रखती हैं। पोथोज मनीप्लांट को ब्राइट लाइट की जरूरत होती है, जिससे उसका कलर उभरता है। उसके लिए किसी भी तरीके का होम फर्टिलाइजर इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे अंडे के छिलके, सब्जी, दाल और चावल धोया पानी और चाय पत्ती। वैसे कंपोस्ट खाद महीने में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप मिट्टी में मनीप्लांट लगाने में सक्षम नहीं हैं, तो इसके लिए एक उपाय अपनाएं। नोड एरिया यानी जहां से पत्ते आना शुरू होते हैं, उसे पानी में डाल कर कुछ दिनाें के लिए रखें। कुछ ही दिनों में यहां जड़ आने लगेंगी। इन जड़ों को थोड़ा बड़ा होने दें, फिर इसे मिट्टी के गमले में ट्रांसफर कर सकते हैं। मनीप्लांट के एरियल रूट्स भी होते हैं, जो बिना मिट्टी के सिर्फ पानी व हवा में भी पौधे को अच्छी ग्रोथ देते हैं।