डिटॉक्स ड्रिंक्स से गरमियों में शरीर को रखें कूल, एनर्जेटिक और हाइड्रेट। घर पर बनाएं तरह-तरह के डिटॉक्स वॉटर

डिटॉक्स ड्रिंक्स से गरमियों में शरीर को रखें कूल, एनर्जेटिक और हाइड्रेट। घर पर बनाएं तरह-तरह के डिटॉक्स वॉटर

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

डिटॉक्स ड्रिंक्स से गरमियों में शरीर को रखें कूल, एनर्जेटिक और हाइड्रेट। घर पर बनाएं तरह-तरह के डिटॉक्स वॉटर

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

कोकोनट वॉटर

रेगुलर नारियल पानी पीने से भी लिवर डिटॉक्स होता है। नारियल पानी में कई तरह के मिनरल और एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन क्रिया काे सही रखने में मदद करता है। रेडिमेड कोकोनट ड्रिंक की जगह नेचुरल कोकोनट वॉटर पिएं, जो ज्यादा फायदेमंद है। जब भी कोकोनट वॉटर उसे लंबे समय तक फ्रिज में रख कर पिएं। फ्रेश पिएं और इस पानी का पूरा लाभ उठाएं।

जिंजर डिटॉक्स

एक जग पानी में नीबू की स्लाइस डालें। दो बड़े चम्मच अदरक का रस, थोड़े सा ब्लू बेरी या काले अंगूर डाल कर ओवर नाइट रखें। सुबह इसे मसल कर छान लें। परोसने से पहले शहद मिलाएं। चाहें, ताे इसमें नारियल का पानी भी मिला सकती हैं। इस पानी काे दिनभर में खत्म करें। यह ड्रिंच पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

कैरेट जूस

गाजर का रस और संतरे का रस मिलाएं। ऑरेंज में विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम होता है, जबकि गाजर में विटामिन ए और फाइबर की प्रचुरता होती है। यह जूस बनाने के लिए आपको चाहिए एक छोटा टमाटर, 2 गाजर और 2 संतरे। इनका रस निकालें। सुबह नाश्ते में यह जूस पिएं। आँखों की ज्योति के लिए यह जूस काफी उपयोगी है।

एपल साइडर विनेगर ड्रिंक

मीठा या फ्राइड ज्यादा खा लें, तो बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए आधे जग पानी में 1 सेब कस कर डालें। इसमें 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका, 1 बड़ा चम्मच शहद, 2 चुटकी दालचीनी का पाउडर मिलाएं और गिलास में सर्व करें। आप चाहें, तो दो क्यूब्स आइस के भी डाल सकती हैं। यह पेट की जलन को भी शांत करता है। गैस्ट्रिक की परेशानी भी दूर होती है।

पाइनएपल डिटॉक्स ड्रिंक

ज्यादा खा लिया हो या डाइट की वजह से भूख कंट्रोल करना हो, तो अनन्नास के 4-5 क्यूब्स पानी भरे जग में डालें। थोड़ी सी पुदीने की ताजी पत्तियां भी डालें। रातभर फ्रिज में रखें। अगले दिन अनन्नास के टुकड़े निकाल कर पिएं। यह शरीर में नमी बनाए रखता है और पेट की जलन को शांत रखता है। भूख को बढ़ाता है। पाचन क्रिया में सुधार लगा है।

कीवी मिंट डिटॉक्स वाॅटर

शरीर में नमी बनाए रखने के लिए डिटॉक्स वॉटर पिएं। इससे स्वाद भी अच्छा रहेगा और शरीर में भी बनी रहेगी। एक जग पानी में 2 कीवी स्लाइस, पुदीना व गुलाब की पंखुडि़यां डाल कर रातभर रखें। अगले दिन पिएं। यह अल्कालाइन वॉटर लीवर को भी डिटॉक्स करने के लिए अच्छा है। गुलाब की पंखुडि़यों से पेट की जलन शांत होती है और खाने के प्रति अनिच्छा भी दूर होती है।