आजकल एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज खूब चर्चा में है। मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन को देख कर लगता है कि वह हर दिन पहले से ज्यादा खूबसूरत होती जा रही है। इसके सबसे ज्यादा नंबर जाते हैं जैकलीन की फिट बॉडी को। आइए जैकी से जानें कि खुद को फिट रखने के लिए वे क्या करती हैं

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

आजकल एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज खूब चर्चा में है। हाल ही में जैकी ने अपने स्टाफ को दशहरे पर एक कार गिफ्ट में दी है। मिस श्रीलंका रह चुकी जैकलीन को देख कर लगता है कि वह हर दिन पहले से ज्यादा खूबसूरत होती जा रही है। इसके सबसे ज्यादा नंबर जाते हैं जैकलीन की फिट बॉडी को। आइए जैकी से जानें कि खुद को फिट रखने के लिए वे क्या करती हैंः

1. स्वीमिंग के बिना यह हॉट गर्ल रह नहीं पाती है। उन्हें रनिंग करना भी बेहद पसंद है। वे कोशिश करती हैं कि रोजाना कम से कम 30 मिनट का समय वॉक करने के लिए जरूर निकालें।

2. पिलाटे एक्सरसाइज को वे अपने लिए कारगर मानती हैं। जिम में होने पर लाइट वेट ट्रेनिंग के अलावा कार्डियो भी जरूर करती हैं। योगासन करना भी उनके फिटनेस रूटीन में शामिल हैं, खासकर शीर्षासन, उत्कटासन, विरक आसन और हनुमान आसन वे जरूर करती हैं।

3. फिटनेस की बात हो रही हो और उसमें डांस शामिल ना हो, यह हो ही नहीं सकता। डांस को जैकलीन अपनी एक्सरसाइज का सबसे शानदार सेशन मानती है। बिजी शेड्यूल होने पर भी वे हर दिन 30 मिनट का समय डांस के लिए निकालती हैं। उनकी कोशिश होती है कि वे रोजाना 1-2 घंटे का वर्कआउट करें।

4. जैकलीन रोजाना एक घंटे स्किपिंग करती हैं और उनके पास समय हो, तो वे मार्शल आर्ट्स भी करना नहीं भूलतीं। इसके अलावा वे 20 मिनट बॉक्सिंग करती हैं।

बॉडी को फिट रखने के लिए जिस तरह से एक्सरसाइज जरूरी है उसी तरह से सही तरीके से ली गयी डाइट वजन को कंट्रोल में रखने का काम करती है। चिट्टियां कलाइयां रे ... की एक्ट्रेस जैकी का डाइट फंडा भी जानें-

1. सुबह 7 बजे उठने के बाद गुनगुने पानी में एक चम्मच एपल साइडर विनेगर डाल कर पीती हैं।

2. जैकी ने अपनी डाइट को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट में बांट रखा है। वे खाने में सब्जी, ब्राउन राइस और सलाद लेती हैं।

3. जैकलीन के सुबह के नाश्ते में उबले अंडे जरूर शामिल होते हैं। ब्रेकफास्ट में इडली और फ्रूट्स लेना भी इन्हें पसंद है।

4. वे चीनी को डाइट में शामिल करने से बचती हैं। लेकिन चाय पीने की इच्छा हो, तो वे हर्बल टी लेती हैं। हालांकि ढिशूम की इस अदाकारा को यह मानने में कतई एतराज नहीं है कि चॉकलेट और पिज्जा उनकी कमजोरी है।

5. जैकलीन का कहना है कि वे शाम 7 बजे तक डिनर कर लेती हैं।