इस साल करवाचौथ व त्योहारों पर आप चाहे सूट, साड़ी या लहंगा पहनें, आपका पहनावा और स्टाइल ऐसा हो कि आप किसी क्वीन से कम ना लगें। कैसे बनें करवाचौथ क्वीन जा

इस साल करवाचौथ व त्योहारों पर आप चाहे सूट, साड़ी या लहंगा पहनें, आपका पहनावा और स्टाइल ऐसा हो कि आप किसी क्वीन से कम ना लगें। कैसे बनें करवाचौथ क्वीन जा

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

इस साल करवाचौथ व त्योहारों पर आप चाहे सूट, साड़ी या लहंगा पहनें, आपका पहनावा और स्टाइल ऐसा हो कि आप किसी क्वीन से कम ना लगें। कैसे बनें करवाचौथ क्वीन जा

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

बिना ज्वेलरी के बात नहीं बनेगी

पिछले साल त्योहारों का जो रंग फीका रह गया था, उसकी कसर इस साल पूरी करने के लिए सब तैयार हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो 2021 की ज्वेलरी पिछले साल की तरह सिंपल और बोरिंग नहीं होगी। इस बार ट्रेडिशनल ज्वेलरी के अलावा कलरफुल स्टोंस, पर्ल में फ्लोरल डिजाइन ट्रेंड में रहेंगे। खासकर इयररिंग्स और मांग टीके पर डिजाइनर्स बहुत ध्यान दे रहे हैं। हालांकि फ्लोरल मोटिफ्स हमेशा से ही ज्वेलरी में पॉपुलर रहे हैं, पर अब इन्हें मॉडर्न लुक और डिटेलिंग से नया लुक दिया जा रहा है। ड्रेसेज की तरह ज्वेलरी में भी फ्यूजन पर जोर रहेगा। इसलिए अगर आप आने वाले फेस्टिवल और वेडिंग सीजन के लिए ज्वेलरी खरीद रही हैं, तो फूलों के डिजाइन वाली कॉकटेल रिंग्स, ब्रेसलेट, नेकलेस और रिंग्स को अपनी लिस्ट में शामिल करें। खिलते हुए फूलों के डिजाइन सौभाग्य, पॉजिटिविटी और खुशहाली के प्रतीक माने जाते हैं। ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ गोल्डन मांग टीका आपके लुक को कंप्लीट करेगा।

क्या रहेगा फैशन फंडा

फैशन डिजाइनर दीपशिखा अग्रवाल के मुताबिक आने वाले फेस्टिव और वेडिंग सीजन को ले कर लोगों में उत्साह दिख रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अब फेस्टिव और वेडिंग सीजन में गैदरिंग होगी। कुछ लोग थीम पर आधारित ड्रेसेज पहनना पसंद करते हैं, ऐसे में आप एक जैसी थीम वाली ड्रेसेज के कट और स्टाइलिंग में डिफरेंस कर सकती हैं। मौसम बदलने के साथ डार्क कलर्स, फर, फ्रिल्स सभी ट्रेंड में हैं। फैब्रिक की बात करें, तो ड्रेसेज में ऑरगेंजा और साटिन का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे ड्रेस का लुक अच्छा आता है। थ्रेड एंब्रॉइडरी को थ्रीडी लुक दिया जा रहा है। इसमें कट दाना, सीक्वेंस वर्क से खूब एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं।

जिन लोगों के पास गढ़चोला, जरी, रेशम के कामवाले ब्रोकेड और बनारसी लहंगे और साड़ी आदि हैं, वे उन्हें अपग्रेड करें। जैसे गढ़चोला बांधनी के ऊपर गोटा वर्क से मोटिफ बनाएं। लहंगों में एंब्राॅइडरी के साथ गोटा पट्टी वर्क भी काफी पॉपुलर हो रहा है। ड्रेपिंग स्टाइल में फर्क करके भी आप अपनी पुरानी ड्रेस को नया लुक दे सकती हैं। सूट, साड़ी या लहंगे के साथ आप कंट्रास्ट दुपट्टा ले सकती हैं।

त्योहारों पर अगर आप सूट पहन रही हैं, तो उस पर दबका और मुकेश वर्क करवा सकती हैं। यह काम फिर से ट्रेंड में आ गया है और देखने में भी सुंदर लगता है। इसके अलावा आजकल स्लीव्स की स्टाइलिंग पर डिजाइनर्स का बहुत फोकस है। डबल स्लीव्स और डबल लेअर्ड लहंगा व अनारकली खूब देखने को मिल रहे हैं। इनकी खासियत है कि इनमें ऊपर की लेअर ज्यादा हेवी होती है, जिससे ड्रेस को पार्टी लुक मिलता है। केप स्टाइल स्लीव्स बॉलीवुड की सेलेब्रिटीज भी खूब कैरी कर रही हैं। हेवी वर्क वाले ब्लाउज या टॉप के साथ फ्लोर लेंथ केप स्लीव्स भी आप ट्राई कर सकती हैं।