बारिश के मौसम में गरम मोमोज की बात ही कुछ और होती है, लेकिन इनमें भी कई तरह की वेराइटी बनायी जा सकती है, जैसे कॉर्न चीज चिली मोमोज व गार्लिक सॉस।

बारिश के मौसम में गरम मोमोज की बात ही कुछ और होती है, लेकिन इनमें भी कई तरह की वेराइटी बनायी जा सकती है, जैसे कॉर्न चीज चिली मोमोज व गार्लिक सॉस।

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

मोमोज खाने का शौक है, तो घर में एक बार बना कर देखें कॉर्न चीज चिली मोमोज पत्तागोभी वाले मोमोज को भूल जाएंगे

सामग्री: 250 ग्राम मैदा, स्वादानुसार नमक, 20 मि.ली. कुकिंग ऑइल और जरूरत के मुताबिक पानी।

भरावन के लिए: 20 मि.ली. कुकिंग ऑइल, 10 ग्राम लहसुन बारीक कटा, 10 ग्राम अदरक बारीक कटा, 20 ग्राम प्याज बारीक कटा, 10 ग्राम हरी मिर्च बारीक कटी, 100 ग्राम स्वीट कॉर्न कुटा हुआ, 5 ग्राम काली मिर्च पाउडर, 5 ग्राम चिली फ्लेक्स और 50 ग्राम चीज कसी हुई।

विधि: एक बड़े बरतन में मैदा और नमक मिलाएं। पानी डाल कर गूंधें और 30 मिनट तक रहने दें। एक पैन में तेल गरम करें। इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल कर भूनें। प्याज भूनें। स्वीट कॉर्न डाल कर तेज आंच पर भूनें। नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स डालें। आंच से उतार कर चीज मिलाएं। फिर से मैदा को नरम गूंध लें। इसके छोटे-छोटे पेड़े तोड़ कर रोटियां बेल लें। इसमें भरावन डालें और मनचाहा आकार दें। इसे 10-12 मिनट तक स्टीम पर पकाएं। चिली गार्लिक सॉस और बर्न्ट गार्लिक सोया सॉस के साथ परोसें।

शेफ टिप

हॉट गार्लिक सॉस: इसे बनाने के लिए आप अपनी जरूरत के मुताबिक टोमैटो कैचअप, चिली पेस्ट, नमक और चीनी मिला कर आंच पर रखें और इसमें कॉर्नफ्लोर व पानी का घोल कर डालें। गाढ़ा होने पर बारीक कटा स्प्रिंग अनियन मिलाएं।

बर्न्ट सोया गार्लिक सॉस: इसके लिए आप सोया सॉस, कुकिंग वाइन, तिल का तेल, बर्न्ट गार्लिक, नमक, हरा धनिया बारीक कटा और बारीक कटा प्याज मिलाएं।