वीकेंड में कुछ अच्छा और स्पेशल के मन हो, तो ट्राई करें नए तरह के स्नैक्स

वीकेंड में कुछ अच्छा और स्पेशल के मन हो, तो ट्राई करें नए तरह के स्नैक्स

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

वीकेंड में कुछ अच्छा और स्पेशल के मन हो, तो ट्राई करें नए तरह के स्नैक्स

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

मूंगफली के डोनट्स

सामग्री : 1/2 कप रेडीमेड भुनी सेंवइयां, 1/4 कप अालू उबला व मैश किया हुआ, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक व हरी मिर्च,1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, 1/4 कप भुनी व दरदरी कुटी मूंगफली, 1/4 कप ब्रेड क्रम्स, स्वादानुसार नमक, मिर्च व चाट मसाला और तलने के लिए तेल।

विधि : सेंवइयों को उबाल कर ठंडा करें। इसमें सारी सामग्री मिलाएं। नीबू के आकार के गोले बनाएं व चपटा करें। बीच में उंगली से छेद करें। गरम तेल में सुनहरे होने तक डीप फ्राई कर लें।

अरबी के शाही कटलेट

सामग्री : 250 ग्राम अरबी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 छोटा चम्मच बारीक कद्दूकस किया अदरक, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, 1/2 छोटा चम्मच कुटी अजवाइन, 2 छोटे चम्मच तिल, 1 बड़ा चम्मच अाटा, चुटकीभर हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और तलने के लिए तेल।

विधि : अरबी को नमक के पानी में हल्का गलाएं, ताकि मैश हो सकें। इसको छील कर मैश करें और तिल व आटे को छोड़ कर ऊपर लिखी सभी सामग्री मिलाएं। छोटे-छोटे रोल बनाएं। आटे में तिल मिला लें। प्रत्येक रोल को इस पर लपेटें और गरम तेल में डीप फ्राई कर लें। हरी चटनी के साथ परोसें।

दही के शोले

सामग्री : 150 ग्राम हंग कर्ड, 50 ग्राम भुने चने का आटा, 1 बड़ा चम्मच प्याज बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 ब्रेड स्लाइस, 1 छोटा चम्मच कसा चुकंदर, 1 छाेटा चम्मच कसा अदरक, 1/4 कप ब्रेड क्रम्स, 1 बड़ा चम्मच काॅर्नफ्लोर, स्वादानुसार नमक-लाल मिर्च पाउडर व तेल।

विधि : हंग कर्ड में चने का आटा, प्याज, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया, चुकंदर, हल्दी पाउडर व ब्रेड स्लाइस हाथ से मसल कर मिला दें। नमक, मिर्च डाल कर टिक्की बनाएं। काॅर्नफ्लोर का घोल बनाएं। टिक्कियों को काॅर्नफ्लोर वाले घोल में डिप करके ब्रेड क्रम्स में रोल कर तल लें। सिरके वाले प्याज के साथ सर्व करें।