सामग्री: 3 कप मैदा, 25 ग्राम फ्रेश यीस्ट, 240 मि.ली. गुनगुना पानी, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच नमक और 8 बड़े चम्मच तेल।

सामग्री: 3 कप मैदा, 25 ग्राम फ्रेश यीस्ट, 240 मि.ली. गुनगुना पानी, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच नमक और 8 बड़े चम्मच तेल।

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

सामग्री: 3 कप मैदा, 25 ग्राम फ्रेश यीस्ट, 240 मि.ली. गुनगुना पानी, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच नमक और 8 बड़े चम्मच तेल।

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars
सामग्री ः 3 कप मैदा, 25 ग्राम फ्रेश यीस्ट, 240 मि.ली. गुनगुना पानी, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1 बड़ा चम्मच नमक अौर 8 बड़े चम्मच तेल।
पिज्जा टॉपिंग के लिए ः 1 कप मशरूम के स्लाइस, 6 ब्लैक अॉलिव्स, 1/4 कप स्वीट कॉर्न,
100 ग्राम मोजरेला चीज कसा हुअा, टोमैटो सॉस के लिए 3-4 ताजे टमाटर की प्यूरी, 1 बड़ा चम्मच अॉलिव अॉइल, 1 लहसुन की कलियां बारीक कटी, 1 छोटा चम्मच चीनी, 1 तेजपत्ता, 1 छोटा चम्मच ड्राई अोरीगेनो, 1 छोटा चम्मच ड्राई बेसिल, 1/2 छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक अौर काली मिर्च।
विधि ः अाटे में नमक अौर चीनी मिलाएं। गुनगुने पानी में यीस्ट मिलाएं अौर कुछ देर बाद इसे अाटे में मिलाएं। अॉइल भी मिलाएं अौर अच्छी तरह से गूंध लें। इसको कवर करके 1 घंटे के लिए रख दें, जिससे यह अपने साइज से फूल कर डबल हो जाए। अब सॉस बनाएं। सॉसपैन में तेल गरम करें। इसमें लहसुन भूनें। कुटी लाल मिर्च अौर टोमैटो प्यूरी डालें। चीनी, बेसिल, अोरीगेनो, तेजपत्ता, नमक अौर काली मिर्च मिलाएं अौर उबाल अाने पर अांच धीमी करके 10 मिनट पकाएं। अांच से उतार कर हल्का ठंडा होने के लिए रखें।
अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें। गुंधे अाटे के बड़े पेड़े तोड़ें अौर मोटा बेल लें। इस पर कांटे चम्मच से हल्के-हल्के छेद करें। इस पर टोमैटो सॉस स्प्रेड करें। फिर मशरूम के स्लाइस सेट करें। अॉलिव अौर कॉर्न बुरकें। मोजरेला चीज बुरकें। प्री हीट अवन में 20 मिनट तक बेक करें, सुनहरा मशरूम पिज्जा तैयार है।