हमने इतना सेक्स कर लिया कि अब ऊब हो गयी
मेरी शादी हुई और मैं वाइफ के साथ मुंबई आ गया, जहां मैं काम करता हूं। अचानक हुए लॉकडाउन में हम फंस गए। घर में चौबीसों घंटे साथ रहने से हमने इतना सेक्स किया कि अब विरक्ति हो गयी है। हम दोनों में ही सहवास को ले कर उत्साह नहीं रह गया है। यह कोई एब्नॉर्मल बात तो नहीं?
मेरी शादी हुई और मैं वाइफ के साथ मुंबई आ गया, जहां मैं काम करता हूं। अचानक हुए लॉकडाउन में हम फंस गए। घर में चौबीसों घंटे साथ रहने से हमने इतना सेक्स किया कि अब विरक्ति हो गयी है। हम दोनों में ही सहवास को ले कर उत्साह नहीं रह गया है। यह कोई एब्नॉर्मल बात तो नहीं?
मेरी शादी हुई और मैं वाइफ के साथ मुंबई आ गया, जहां मैं काम करता हूं। अचानक हुए लॉकडाउन में हम फंस गए। घर में चौबीसों घंटे साथ रहने से हमने इतना सेक्स किया कि अब विरक्ति हो गयी है। हम दोनों में ही सहवास को ले कर उत्साह नहीं रह गया है। यह कोई एब्नॉर्मल बात तो नहीं?
प्रश्नः मेरी शादी हुई और मैं वाइफ के साथ मुंबई आ गया, जहां मैं काम करता हूं। अचानक हुए लॉकडाउन में हम फंस गए। घर में चौबीसों घंटे साथ रहने से हमने इतना सेक्स किया कि अब विरक्ति हो गयी है। हम दोनों में ही सहवास को ले कर उत्साह नहीं रह गया है। यह कोई एब्नॉर्मल बात तो नहीं?
उत्तरः अगर आप सोचते हैं कि ज्यादा सेक्स करने से बुढ़ापा आ जाता है, तो यह गलत है। सीमेन के ज्यादा इजेकुलेशन से कमजोरी आती है, यह भी सही नहीं है। एक बार सेक्स करने में इतनी कैलोरी खर्च होती है, जितनी आप आधा गिलास नीबू पानी पी कर वापस पा सकते हैं। हां, यह बात जरूर है कि लंबे समय तक कोई एक ही काम बार-बार करने से एकरसता आ जाती है। मिसाल के तौर पर अगर आपको रोज-रोज गुलाबजामुन खाने को दिए जाएं, तो 30 दिन बाद वह बेमजा हो जाएगा। लेकिन अगर उसमें कभी वनिला आइसक्रीम मिला लें, बादाम-पिस्ता डाल दें, केसर मिला दें, तो स्वाद बढ़ जाएगा। आप दोनों आपस में दिल खोल कर बात करें, एक-दूसरे की पसंद-नापसंद जानें और सहवास के तरीकों में बदलाव लाएं। तय कर लें कि शारीरिक सहवास नहीं करेंगे, मोहब्बत करेंगे, छेड़छाड़ करेंगे। कई बार बदन में कहां छूने पर आनंद का अहसास होता है, यह हमें पता नहीं होता। आप लोग इन्हीं चीजों पर गौर करें।
प्रश्नः मेरी उम्र 45 साल है। पिछले 2 महीने से माहवारी नहीं आयी, तो मैं परेशान हो उठी। फिर एक दिन आयी। क्या मेरा मेनोपॉज हो रहा है? पति संबंधों के लिए कहते हैं, पर मेरा जरा भी मन नहीं होता। इससे हमारे दांपत्य संबंधों पर भी असर पड़ रहा है। क्या करूं, जिससे कामेच्छा बढ़े।
उत्तरः आपकी माहवारी की गड़बड़ी मेनोपॉज की ओर इशारा कर रही है। मेनोपॉज में फीमेल हारमोन इस्ट्रोजन का लेवल कम हो जाता है, जिससे प्राइवेट पार्ट में गीलापन होने में देरी या उसमें कमी भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में सहवास के समय मुमकिन है आपको दर्द का अहसास हो। बदन के किसी भी हिस्से में दर्द हो, तो उसका असर कामेच्छा पर जरूर पड़ेगा। फिर यह दर्द तो प्राइवेट पार्ट में हुआ, तो इससे कामेच्छा कम हो ही जाएगी। आपके साथ यह स्थिति हो, तो आप अपने खानपान में इस्ट्रोजन वाली चीजें ज्यादा लें। हफ्ते में 2-3 बार सोयाबीन या टोफू इस्तेमाल करें। दर्द से बचने के लिए नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे पेनिट्रेशन आसान और दर्दरहित होगा। कामेच्छा कम होने के और भी कारण होते हैं जैसे डिप्रेशन। इसमें नींद देर से आती है, सुबह आंख जल्दी खुल जाती है, भूख नहीं लगती, मन उदास रहता है, हर चीज में इंटरेस्ट कम हो जाता है। अगर ऐसी कोई समस्या हो, तो किसी अच्छे मनोचिकित्सक से मिलें। आप अपने पार्टनर से खुल कर बात करें कि उन्हें क्या पसंद है, अपनी पसंद-नापसंद भी बताएं। सच तो यह है कि औरत अगर चाहे, तो किसी भी उम्र तक सहवास कर सकती है।
प्रश्नः क्या ज्यादा सेक्स करने से इम्युनिटी कमजोर होती है?
उत्तरः आम धारणा है कि ज्यादा सहवास करने से कमजोरी आती है और इसकी वजह से रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती है। हकीकत में ऐसा नहीं है। पुरुष के शरीर में सीमेन का प्रोडक्शन लगातार जारी रहता है और सहवास के दौरान जितने वीर्य का स्खलन होता है, उसकी भरपाई तुरंत हो जाती है। आयुर्वेदाचार्यों ने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी लाने के लिए खानपान में कुछ परिवर्तन लाने की सलाह दी है। आयुर्वेद कहता है- अन्न औषधम् यानी सही खानपान ही दवा है। इसके अनुसार व्यक्ति को अपने खाने में लहसुन और अदरक का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। साथ में प्रोटीन युक्त चीजें भी अधिक मात्रा में लेना फायदेमंद होता है। इसके लिए स्प्राउटेड मूंग, स्प्राउटेड चने प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। जिंक भी इम्युनिटी बढ़ाता है। इसके लिए दूध व दूध से बनी चीजें और काजू लें। नॉन वेजिटेरियन खाना और मैदे की चीजें ना खाएं या कम से कम खाएं।