लीजिए आ गयी गरमियां अपने पूरे शबाब पर ! कुछ नायाब और आसानी से तैयार किए जानेवाले फेस पैक्स चेहरे पर लगाएं और गुलाब की सी ताजगी पाएं ! गरमी के मौसम का सबसे पहला असर त्वचा पर होता है। धूप और पॉल्यूशन का दुष्प्रभाव त्वचा पर ना हो, इसके लिए स्किन केअर रूटीन को नियमित तौर पर अमल में लाना होगा औरपानी

लीजिए आ गयी गरमियां अपने पूरे शबाब पर ! कुछ नायाब और आसानी से तैयार किए जानेवाले फेस पैक्स चेहरे पर लगाएं और गुलाब की सी ताजगी पाएं ! गरमी के मौसम का सबसे पहला असर त्वचा पर होता है। धूप और पॉल्यूशन का दुष्प्रभाव त्वचा पर ना हो, इसके लिए स्किन केअर रूटीन को नियमित तौर पर अमल में लाना होगा औरपानी

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

लीजिए आ गयी गरमियां अपने पूरे शबाब पर ! कुछ नायाब और आसानी से तैयार किए जानेवाले फेस पैक्स चेहरे पर लगाएं और गुलाब की सी ताजगी पाएं ! गरमी के मौसम का सबसे पहला असर त्वचा पर होता है। धूप और पॉल्यूशन का दुष्प्रभाव त्वचा पर ना हो, इसके लिए स्किन केअर रूटीन को नियमित तौर पर अमल में लाना होगा औरपानी

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

लीजिए आ गयी गरमियां अपने पूरे शबाब पर ! कुछ नायाब और आसानी से तैयार किए जानेवाले फेस पैक्स चेहरे पर लगाएं और गुलाब की सी ताजगी पाएं !

गरमी के मौसम का सबसे पहला असर त्वचा पर होता है। धूप और पॉल्यूशन का दुष्प्रभाव त्वचा पर ना हो, इसके लिए स्किन केअर रूटीन को नियमित तौर पर अमल में लाना होगा और पानी पीने की मात्रा बढ़ानी होगी।

स्किन केअर

 जैसे मौसम के मुताबिक वॉर्डरोब को अपडेट करने की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही मौसम के मुताबिक स्किन केअर के लिए प्रोडक्ट और फेस पैक्स में भी तब्दीली लाने की जरूरत है।

 दिन में दो बार चेहरा साफ करें। स्किन टाइप के मुताबिक क्लींजिंग मिल्क या फेस वॉश का इस्तेमाल करें। आजकल नेचुरल चीजों से तैयार फ्रेश उबटन और फेस पैक मिलते हैं। नेचुरल होने की वजह से उनकी एक्सपायरी भले ही जल्दी हो जाती है, लेकिन चेहरे पर इनका असर पॉजिटिव दिखता है। इस मौसम में मसूर दाल और मुलतानी मिट्टी युक्त फेस उबटन काफी असरदार है। लेमन, मिंट और नीम युक्त फेस पैक एंटी रैशेज औरएंटी पिंपल साबित होते हैं।

ओमेगा से भरपूर फेस पैक

त्वचा की नमी पर ध्यान दें। इसके लिए त्वचा को साफ करने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करें। एलोवेरा जैल इस लिहाज से अच्छा है। चाहें तो फ्रेश एलोवेरा लगाएं। यह सामान्य से रूखी त्वचा के लिए उपयोगी है। ऑइली स्किन के लिए लाइटवेट मॉइस्चराइजर उपयोगी है। यह त्वचा को पूरी नमी प्रदान करता है और चिपचिपा भी महसूस नहीं होता।

 वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन गरमियों के लिए जरूरी है। इससे त्वचा में हाइड्रेशन भी बना रहेगा और वह अल्ट्रा वॉयलेट रेज से सुरक्षित भी रहेगी। बस, धूप में जाने कुछ समय पहले सनस्क्रीन लगा लें, जिससे त्वचा में जज्ब हो जाए। अगर बहुत देर कर धूप में रहना पड़ जाए तो बिना घबराए, टॉप अप सनस्क्रीन यानी दोबारा सनस्क्रीन का एक कोट लगाएं।

 हफ्ते में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट करें। इससे डेड स्किन रिमूव होगी तो त्वचा साफ दिखेगी। ड्राई स्किन की एक्सफोलिएशन के लिए मसूर दाल में दही और बादाम तेल की कुछ बूंदें मिक्स करके लगाएं। ऑइली स्किन के लिए मसूर दाल को गुलाबजल के साथ पीस कर लगाना सही रहेगा।

कूलिंग मास्क

जैसे होममेड शरबत और कोल्ड ड्रिंक्स शरीर को तरावट देते हैं, वैसे ही कूलिंग मास्क त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, तनाव कम कर रिलैक्स करते हैं। पॉल्यूशन का असर भी त्वचा पर कम होता है।

 कूलिंग मास्क को आप एक तरह से समर मास्क भी कह सकते हैं। खीरे का रस, एलोवरा जैल और दही मिक्स करके चेहरे और गरदन पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। चेहरा धो कर और थपथपा कर सुखा लें और फेस क्रीम लगाएं।

 तरबूज मास्क भी त्वचा को  ठंडक प्रदान करने का अच्छा ऑप्शन है। तरबूज को मैश करें, दही मिला कर लगाएं। अगर ऑइली स्किन है तो इसमें मुलतानी मिट्टी मिला सकती हैं।

चंदन का फेस पैक त्वचा को पहुंचाए ठंडक

 दो बार इस्तेमाल करने के लिए पुदीना का पेस्ट बना कर फ्रिज में रखें। जब भी पैक लगाएं, पुदीने के पेस्ट में दही व मुलतानी मिट्टी मिलाएं और चेहरे व गरदन पर लगाएं। हल्का सूखने पर इसे धो लें। यह सामान्य से ले कर ऑइली स्किन के लिए कारगर है।

 आलू का पेस्ट बनाएं। इसमें कुछ बूंदें शहद की मिलाएं। मुलतानी मिट्टी और दही मिला कर चेहरे और गरदन पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

नारियल पानी में तरबूज के रस को मिलाएं। दही का पानी मिलाएं। मुलतानी मिट्टी व चंदन पाउडर मिला कर लगाएं। हल्का सूखने पर धो लें और थपथपा कर सुखा लें।

 ड्राई स्किन के लिए आप कुल्फी को हल्का सा मैश करें। उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और चेहरे व गरदन पर लगाएं।

चंदन पाउडर, दही और केसर के कुछ धागे कुछ देर मिला कर रखें। चेहरे व गरदन पर लगाएं और हल्का सूखने तक धो लें। अगर बहुत रूखी त्चचा है तो दो बूंद अखरोट या बादाम का तेल भी मिला सकती हैं। 

कोलेजन बूस्ट के लिए खास

नारियल: नारियल तेल और नारियल पानी दोनों त्वचा में नेचुरल तरीके से कोलेजन बढ़ाने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले दो बूंद नारियल तेल के साथ एलोवेरा जैल मिक्स करके लगाएं। इससे त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार आता है।

आंवला: आंवला ना सिर्फ शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि त्वचा भी दाग-धब्बे रहित बनती है। ऑइली स्किन पर आंवले का पेस्ट लगाएं ।

चुकंदर: चुकंदर खाना फायदेमंद है, साथ ही इसे लगाने से भी स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ती है और कोलेजन बढ़ता है। चुकंदर के रस के साथ एलोवरा जैल और कुछ बूंदें बादाम के तेल की मिलाएं और खूब फेंटें। इस जैलनुमा पेस्ट को चेहरे और गरदन पर लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

राइस वॉटर: एक मुट्ठी चावल को पानी से धो कर पकाएं और इसके मांड़ को निकाल कर ठंडा कर लें। इसे आप बालों में या चेहरे पर लगाएं। यह फायदेमंद है। राइस वॉटर आप दूसरी तरह से भी बना सकती हैं। चावल रात को धो कर ओवरनाइट भिगो कर रखें, दूसरे दिन इस पानी को इस्तेमाल में लाएं।

अलसी के बीज: अलसी के बीज को पानी में भिगो दें। पानी से निथार कर इसका पेस्ट बनाएं। इसे दही के साथ मिलाएं व पैक बना कर लगाएं। यह ड्राई स्किन में कोलेजन बूस्ट करता है।

अखरोट और बादाम: दूध में बादाम/अखरोट को 5 घंटे भिगो कर पेस्ट बना कर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं और साफ चेहरे पर लगाएं तो कोलेजन प्रोडक्शन होगा।