सरदियों में स्किन ड्राईनेस बहुत आम समस्या है। वातावरण में ह्यूमिडिटी कम होने के कारण हवा ड्राई रहती है और टेंपरेचर कम होने से स्किन फट कर आती है। इस तरह के मौसम में ड्राईनेस, डेड स्किन का निकलना और स्किन में खुजली होना आम है। ड्राईनेस स्किन को डल बना सकती है, साथ ही इन्फ्लामेशन भी हो सकता है। अपने

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

सरदियों में स्किन ड्राईनेस बहुत आम समस्या है। वातावरण में ह्यूमिडिटी कम होने के कारण हवा ड्राई रहती है और टेंपरेचर कम होने से स्किन फट कर आती है। इस तरह के
मौसम में ड्राईनेस, डेड स्किन का निकलना और स्किन में खुजली होना आम है। ड्राईनेस स्किन को डल बना सकती है, साथ ही इन्फ्लामेशन भी हो सकता है।

अपने स्किन केअर रूटीन में कुछ बदलाव से डल और ड्राई स्किन से बच सकती हैं।

मॉइस्चर : सरदी में हवा में मॉइस्चर कम होता है और कम टेंपरेचर के कारण हम पानी भी कम पीते हैं, जिससे स्किन डिहाइड्रेट होती है। ऐसे मौसम में हेवी क्रीम बेस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें और अपने आसपास एक ह्यूमिडिफायर भी रखें। यह रूम में मॉइस्चर बनाए रखेगा और स्किन को ड्राई होने से भी बचाएगा।

लिप केअर : सरदियों में लिप्स जल्दी ड्राई होते हैं, जिससे क्रैक आना या फटना आम हो जाता है। मॉइस्चर बनाए रखने के लिए हाइड्रेटिंग लिप बाम, पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल जरूर करें।

सर्द मौसम से बचें : तेज ठंडी हवा से स्किन को बचाएं। इससे स्किन जल्दी ड्राई होती है। घर से बाहर स्टोल या हैट और ग्लव्स जरूर पहनें, इससे मॉइस्चर बना रहेगा।

तेज गरम पानी से बचें : सरदियों में ज्यादा गरम पानी अच्छा लगता है, लेकिन इससे स्किन ड्राई होती है। गरम पानी स्किन के नेचुरल ऑइल्स वॉश कर देती है।

हाइड्रेट : पानी और फ्लूइड इनटेक बढ़ाएं। इससे स्किन ड्राई नहीं होगी और रिंकल्स और इन्फ्लामेशन से भी बचाव होगा।

इन बातों से बचें

हार्श सोप क्लींजर : स्ट्राॅन्ग सोप और क्लींजर स्किन से नेचुरल ऑइल कम कर देते हैं। इस मौसम में मॉइस्चराइजिंग क्लींजर का इस्तेमाल करें। फेस वॉश या सोप मिल्क बेस या नेचुरल ऑइल इन्फ्यूज सोप का इस्तेमाल करें।

एक्सफोलिएट : सरदियों में स्किन ड्राई होती है। इस तरह की फटी स्किन में ज्यादा एक्सफोलिएट करने से रैश हो सकता है। हफ्ते में एक बार हल्के हाथ से लाइट स्क्रब करें।

सनस्क्रीन ना लगाना : गरमियों के मुकाबले सरदियों में धूप हल्की हाेती है, लेकिन यूवी रेज हमेशा स्ट्राॅन्ग होती है। सनस्क्रीन स्किप ना करें।

सरदियों में कुछ इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल आपको ड्राई स्किन से बचा सकता है

ह्यूमिक्टेंट्स : हायल्यूरॉनिक एसिड व ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। ये स्किन को मॉइस्चराइज्ड रखते हैं।

ऑक्लूसिव : पेट्रोलियम जेली, शीया बटर और कोको बटर मॉइस्चर लॉक करते हैं और वॉटर लॉस से भी स्किन को बचाते हैं।

नेचुरल ऑइल्स : नारियल तेल या बादाम का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट करते हैं और फ्लेकी स्किन से बचाते हैं।

डाइट : स्किन को हेल्दी रखने के लिए बैलेंस डाइट जरूरी है। डाइट के साथ ओमेगा 3, विटामिन ई सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे।