लिप कलर में क्लासिक बोल्ड कलर चलन में हैं जैसे ऑरेंज, पर्पल, ब्लैक और ब्लू। गौर करें, ऐश्वर्या राय ने कान्स में पर्पल लिपस्टिक लगायी थी। मलाइका अरोड़ा रियलिटी शोज में डीप पर्पल लिप कलर और राइमा सेन ऑरेंज लिपस्टिक लगाती हैं। ट्राई करें कुछ लिप शेड्स

लिप कलर में क्लासिक बोल्ड कलर चलन में हैं जैसे ऑरेंज, पर्पल, ब्लैक और ब्लू। गौर करें, ऐश्वर्या राय ने कान्स में पर्पल लिपस्टिक लगायी थी। मलाइका अरोड़ा रियलिटी शोज में डीप पर्पल लिप कलर और राइमा सेन ऑरेंज लिपस्टिक लगाती हैं। ट्राई करें कुछ लिप शेड्स

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

लिप कलर में क्लासिक बोल्ड कलर चलन में हैं जैसे ऑरेंज, पर्पल, ब्लैक और ब्लू। गौर करें, ऐश्वर्या राय ने कान्स में पर्पल लिपस्टिक लगायी थी। मलाइका अरोड़ा रियलिटी शोज में डीप पर्पल लिप कलर और राइमा सेन ऑरेंज लिपस्टिक लगाती हैं। ट्राई करें कुछ लिप शेड्स

Want to gain access to all premium stories?

Activate your premium subscription today

  • Premium Stories
  • Ad Lite Experience
  • UnlimitedAccess
  • E-PaperAccess

फेअर स्किन और क्लासिक ब्लैक

 हाल ही में अमेरिकन सिंगर केटी पैरी ने बोल्ड ब्लैक लिपस्टिक से इंस्टा रील में अपने फैंस का दिल जीता। ब्लैक के अलावा इंटरनेशनल ब्यूटी एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि इन दिनाें शीर ग्लॉस और शिमर लिपस्टिक्स मेकअप लवर्स के लिए हॉट फेवरेट हैं।

- फेअर स्किन टोन के साथ बहुत ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं होती। रुटीन ऑफिस डे लिप मेकअप में लाइट लिप टिंट लगाना ही काफी है।

-  मौसम गरम है, तो बहुत बोल्ड लिप कलर्स की जगह बेबी पिंक या लाइट पिंक कलर लिप टिंट से लिप्स खूबसूरत दिखते हैं। वैसे इन दिनाें समर और मानसून ब्राइड्स हॉट रेड शेट लिप कलर की जगह रे लिप टिंट या शॉकिंग पिंक की जगह बेबी पिंक लिप टिंट लगाना पसंद कर रही हैं।

- सेलेिब्रटी आर्टिस्ट रिचा मेहता के मुताबिक उमसभरी गरमी में जब भी लिप शेड्स ट्राई करें, अपने वाइट पेस्टल और न्यूट्रल कलर के आउटफिट को भी ध्यान में रखें। इन कलर्स के साथ कुछ बोल्ड नॉन ट्रांसफरेबल मैट फिनिशिंग भी ट्राई करें।

ब्राउन स्किन टोन और रेड

- रेड लिप कलर में कई शेड्स हैं, जिनमें से बोल्ड रेड, ब्रिक रेड, लाइट रेड, रूबी रेड ब्राउन स्किन टोन पर फबते हैं।

-  रेड लिप कलर अगर सही तरीके के लगाया जाए, तो विटिश और ब्राउन स्किन टोन पर रिच, क्लासिक, ग्रेसफुल लुक देता है। होंठों पर यह शेड यूज करने से पहले ड्रेस के कलर पर भी गौर करें।

- रेड लिप कलर लगाते समय यह ध्यान में रखें कि आई मेकअप बोल्ड ना हों, आई लैशेज पर सिर्फ ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाएं।

- होंठ बहुत पतले हैं, तो रेड लिपस्टिक का डार्क शेड लगाने से बचें। रेड के लाइट शेड लिपस्टिक से होंठ भरे-भरे लगेंगे।

- रेड लिप कलर को स्मज करने से बचें। कंसीलर का इस्तेमाल करें, जिससे लिप कलर ब्लीड नहीं करेंगे। होंठों को सॉफ्ट लुक देने के लिए कभी-कभी सिर्फ शाइन ग्लॉस लगा लें।

-  लिपस्टिक में टू टोन कलरिंग भी ट्राई कर सकती हैं। डार्क शेड के लिप लाइनर से होंठों की आउट लाइनिंग करें। लाइटर शेड से होंठों के बीच में फिल करें। लिप ब्रश से अच्छी तरह ब्लेंड करें।

विटिश स्किन टोन और हॉट ऑरेंज

-  वर्कप्लेस में रोज पिंक और पीच कोरल जैसे स्किन टोन से मैच करती सही शेड की लिपस्टिक लगाएं, जो शर्ट, ट्राउजर और पावर सूट के साथ मैच करती हो।

- डेट पर जाते समय पेस्टल ड्रेस के साथ न्यूड शेड या फ्यूशिया पिंक के साथ होलोग्राफिक ग्लॉस लगाएं, जो होंठों को ब्राइट लुक दे। इसके साथ पेस्टल कलर की ड्रेस पहन सकती हैं।

- नाइट आउट के लिए स्टेटमेंट ज्वेलरी और कॉकटेल ड्रेस या स्कर्ट के साथ टू टोन लिपस्टिक बढि़या लगेगी। गेहुंए रंगत के लिए वॉर्म टोन की लिपस्टिक फबेगी।

- लिप लाइनिंग लगाने से पहले पेंसिल को दोनों हाथों के बीच
रख कुछ देर हथेली पर रोल करें, जिससे यह वॉर्म हो जाएगी और होंठों पर क्रैक लुक दिए बिना आसानी से अप्लाई हो सकेगी।

-  नेचुरल पाउट और पॉपसिकल इफेक्ट लुक के लिए न्यूड लिप कलर लगाने के बाद हाेंठों पर ब्राइट पॉपी या प्लम लिपस्टिक शेड होंठों के बीचोंबीच लगाएं।

पिंक स्किन टोन

-  रेड लिपस्टिक अपर लिप्स पर और लाइट ऑरेंज कलर ओरल लिप्स पर लगाएं। यह कम उम्र की लड़कियों के लिए अच्छा ऑप्शन है। गरमी में या बदलते मौसम में इसे ट्राई करें।

-  लिप कलर में जो शेड इस्तेमाल कर रही हैं, उसका लाइट शेड चीक्स में भी ट्राई कर सकती हैं।

- अगर आप लिप कलर बहुत लाइट लगाना चाहती हैं, तो मिडिल फिंगर में लिप कलर ले कर होंठों पर उंगली से लिपस्टिक लगाएं और अच्छी तरह से स्मज करें। कलर थोड़ा सटल होगा।

-  इन दिनाें युवतियां लिप स्टेन लगाना पसंद कर रही हैं। इस लिपस्टिक में कम शाइन होता है। लॉन्ग लास्टिंग होने के साथ-साथ इसमें टचअप और डबल व ट्रिपल लेअरिंग की जरूरत नहीं होती। सॉफ्टर लुक के लिए लिप स्टेन के साथ ग्लॉस लगा सकती हैं।

-  डेली यूज के लिए क्लासिक लिपस्टिक फॉर्मूला में शीर लिपस्टिक के लिए बेस्ट है। इसमें ऑइल कंटेंट ज्यादा होता है, जिससे होंठ सूखे नहीं दिखते हैं और होंठों को ग्लॉसी लुक मिलता है। विटामिन ई, एलोवरा होने की वजह से यह ज्यादा हेल्दी माना जाता है।