देसी घी में बहुत से गुण हैं। खाना पकाने में तो इसका भरपूर इस्तेमाल होता ही है, ब्यूटी केअर में भी कुछ तरीकों से इसका प्रयोग किया जा सकता है।

देसी घी में बहुत से गुण हैं। खाना पकाने में तो इसका भरपूर इस्तेमाल होता ही है, ब्यूटी केअर में भी कुछ तरीकों से इसका प्रयोग किया जा सकता है।

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

देसी घी में बहुत से गुण हैं। खाना पकाने में तो इसका भरपूर इस्तेमाल होता ही है, ब्यूटी केअर में भी कुछ तरीकों से इसका प्रयोग किया जा सकता है।

You’ve reached a Premium Story.

Get full access Today

  • 5k+ Premium Stories
  • 500+ Columnists
  • 100% Ad-Free Experience
  • ExclusiveWebinars

ब्यूटी रूटीन में बालों के लिए ऑइल लगाना जरूरी है, लेकिन घी सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए अच्छा है। घी चेहरे की स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करता है, जिससे डार्क सर्कल्स भी कम होते हैं। घी बालों को कंडीशन, हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करता है और साथ ही हेअर ग्रोथ में मदद करता है। आयुर्वेद के हिसाब से घी बॉडी के लिए भी नरीशिंग होता है। घी ब्यूटी के साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम और बोन्स मजबूत होती हैं। बालों में घी की मसाज से ड्राई स्कैल्प और डैंड्रफ से बचाव होता है। घी लगाने के और भी फायदे हैं।

बाल होंगे डीप कंडीशन: बालों में तेल की जगह घी की मसाज करें और रात भर लगा रहने दें। सोते समय बालों को शावर कैप से कवर करें, जिससे घी बेड पर ना लगे। सुबह बालों को धो लें। बाल सॉफ्ट और शाइनी लगेंगे।

हेअर ग्रोथ: घी को हल्का गरम करें और इससे बालों की मसाज करें। इससे बाल सॉफ्ट होते हैं और ब्लड फ्लो भी बढ़ता है, जिससे हेअर ग्रोथ भी होती है।

हाइड्रेटेड हेअर: घी से मसाज करने से स्कैल्प में ड्राईनेस कम हाेगी, जिससे बाल ड्राई नहीं लगते हैं।

सिल्की और शाइनी बाल: शैंपू से पहले बालों में घी की मसाज मॉइस्चर ले आती है, जिससे बाल ड्राई नहीं लगते हैं और शाइन करते हैं।

घी को कई तरह से अपनी ब्यूटी केअर में इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे-

घी से मॉइस्चराइजर: 2 चम्मच घी को गरम कर लें और 2 चम्मच एलोवेरा जैल मिलाएं। मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रखें। चेहरे को धोने के बाद इसे लगाएं।

घी का फेस मास्क बनाने के लिए: 2 चम्मच घी को 2 चम्मच बेसन और 1 चुटकी हल्दी में मिलाएं और लगा लें। मास्क को 15 मिनट तक रहने दें, फिर हल्के गरम पानी से धो लें।

लिप बाम और लिप स्क्रब: घी को लिप बाम की तरह इस्तेमाल करने के लिए लिप पर लगाएं। घी फटे होंठों को रिपेअर करता है। डेड स्किन को हटाने के लिए 1 चम्मच घी में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहद मिलाएं। लिप्स पर लगाएं और हल्के हाथ से स्क्रब करें। स्क्रब करने के बाद घी लगाएं।

हैंड क्रीम: हैंड क्रीम बनाने के लिए घी को नारियल के तेल में मिलाएं। सरदियों में हाथ सबसे जल्दी ड्राई होते हैं और स्किन फटने लगती है।