ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र ग्रह ऐश्वर्य, वैभव, सौंदर्य, कला-संगीत और कामवासना का कारक है। यह वृषभ और तुला राशि का स्वामी है।
मजबूत शुक्र ग्रह वाले स्त्री-पुरुष बहुत आकर्षक होते हैं। उन्हें खाने-पीने और घर सजाने का शौक होता है।उनमें परफ्यूम का शौक भी देखा जाता है।
पति या पत्नी में किसी एक का शुक्र उच्च है तो उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेअर होता है। दोनों का शुक्र अच्छा हो तो सेक्स लाइफ अच्छी होती है।
शुक्र अच्छा करनेे के लिए रोज नहाएं। सफेद कपड़े, ओपल या हीरा पहनें। शुक्र को अच्छा करने के लिए एक-दूसरे का आदर करें।
साथी एक-दूसरे को संतुष्ट रखें। कोई पति अपनी पत्नी को धोखा देता है, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेअर करता है तो उसका शुक्र खराब हो सकता है।
महिलाएं अपनी पर्सनल ग्रूमिंग का ध्यान रखें। दही व दूध से स्नान करें। उबटन लगाएं। रोज अपनी पसंद का इत्र या परफ्यूम लगाएं।