खून की कमी यानी अनीमिया खासकर महिलाओं को होने वाला सबसे आम रोग है। कई बार आयरन सप्लीमेंट्स महिलाओं को डाइजेस्ट नहीं हो पाते और कब्ज, ब्लोटिंग या दस्त जैसी परेशानी हो जाती है। इसलिए अपने खान-पान में थोड़ा बदलाव करके इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।
सहजन की फली और पत्तियां दोनों ही बड़े कमाल की मानी जाती हैं और इनमें कई गुण भी पाए जाते हैं। शरीर में खून की कमी हो तो इसकी फली और पत्तियों दोनों ही काम आती हैं। इसकी सब्जी बना कर खाने से काफी फायदा मिलता है।
सलाद में टमाटर खाने से तो फायदा होगा ही, अगर इसका जूस बना कर पीएंगे, तो यह और भी ज्यादा लाभकारी हो जाएगा। इसके जूस में थोड़ा सा नीबू का रस मिला कर पीएं।
फालसा ना सिर्फ खाने में स्वाद लगता है, बल्कि यह शरीर में से खून की कमी को भी दूर करता है। रोजाना एक मुट्ठी फालसा खाने से अनीमिया में फायदा मिलता है।
पपीता पाचनशक्ति को बढ़ाता है और खून भी बढ़ाता है। इसलिए जिनके शरीर में खून की कमी हो, उन्हें पपीता जरूर खाना चाहिए।