Friday 24 March 2023 12:04 PM IST : By Ruby Mohanty

राहुल गांधी को क्यों मिली 2 साल की सजा, जानिए साथ में लें आज की टॉप 5 खबरों का जायजा

राहुल गांधी को हुई सजा

rahul

सूरत की अदालत ने मोदी उपनाम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सुनाई। जमानत मिली। अमल पर 30 दिनों तक रोक लगी। अदालत ने अपने फैसले पर कहा राहुल गांधी अपने भाषण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी और अनिल अंबानी तक सीमित कर सकते थे लेकिन उन्होंने जानबूझकर ऐसा बयान दिया जो मोदी उपनाम वाले व्यक्तियों को चोट पहुंचाता है इस तरह उन्होंने आपराधिक मानहानि की है। राहुल गांधी कांग्रेस नेता को पता था कि उनकी टिप्पणी पर जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा क्योंकि भाषण चुनाव प्रचार के दौरान किया गया था। वे जानते थे कि विवादित टिप्पणी से उन्हें क्या लाभ होगा।


दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर समेत 11 पर आरोप तय

court

दिल्ली दंगों के मामले में कड़कड़डूमा के सत्र न्यायालय ने ताहिर समेत 11 पर आरोप तय करते हुए टिप्पणी की कि भीड़ जानबूझकर हिंदुओं को मारना चाहती थी। ताहिर हुसैन ने उन्हें व भीड़ को उकसाया था।

अमृतपाल ने फिर दिया चकमा

amritpal

खालिस्तानी गतिविधियों में लिप्त अमृतपाल एक बार फिर पंजाब पुलिस को चकमा  देकर भाग गया। वह 3 दिनों तक 18 सी क्लर्क हरजिंदर के घर में छिपा रहा मगर हरियाणा और पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स उसे ढूंढने में नाकाम रही।


इलेक्ट्रिक वाहनों का बढ़ा क्रेज

electric-car

इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार देश मे इस साल अब तक 2.78 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

नहीं रहे फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार

pradeep

68 साल की उम्र में फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने आज सुबह 24 मार्च की सुबह 3.30 बजे इस दुनिया को अलविदा कहा। वे डायलिसिस पर थे। उनके शरीर का पोटैशियम लेवल बहुत तेजी से गिर चुका था। उन्होंने परिणीता, मर्दानी जैसी कई मशहूर फिल्मों का निर्देशन किया था। एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डायरेक्टर  प्रदीप सरकार के निधन की खबर को ट्वीट कर कंफर्म किया है। अजय देवगन, मनोज वाजपेयी, हंसल मेहता समेत कई अभिनेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की है।