Thursday 10 June 2021 01:11 PM IST : By Ruby Mohanty

गरमी में घर को कैसे रखें ठंडा

home-cooling

दिनोंदिन गरमी बढ़ रही है, घर को ठंडा रख कर इस मौसम में भी आप रिलैक्स महसूस कर सकते हैं।

इस मौसम में सबसे पहले अपनी खिड़की पर सबसे पहले ध्यान दें। खिड़की को चिक से ढकें या मोटे सूती परदे लगाएं। ये दोनों गरमी से राहत दिलाने में मददगार हैं।

अगर ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, तो खिड़की के नीचे थोड़े बड़े गमले या खिड़की के पास पेड़ लगाएं। इससे घर के आसपास भी ठंडक बनी रहेगी। अगर आप ग्राउंड फ्लोर पर नहीं रहते, तो बालकनी या घर में जहां भी जगह हो, पौधे लगाएं।

अपने कमरे को हमेशा डिब्बे की तरह बंद ना रखें। सुबह-षाम आप अपने दरवाजे खोलने की आदत डालें, इससे घर में वेंटिलेषन भी रहेगी और गरमी में फ्रेश महसूस होगा। दोपहर में घर की कोई एक खिड़की खुली रखें और बाकी खिड़कियों में परदे या चिक लगाएं।

इस मौसम में कॉटन की साफ और हल्के रंग की बेडशीट का इस्तेमाल करें। आंखों को सुकून मिलेगा। इन दिनों आसमानी रंग भी गरमी से राहत दिलाता है।

किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन घर को ठंडा रखने में मदद करता है। रात को खिड़की को खोल कर वहां कोई टेबल फैन या पैडस्टल फैन अंदर की ओर मुंह करके रखें। गरमी की रात की ताजी हवा कमरे को ठंडा रखने में मदद करेगी।

कूलर के पैनल्स में खस की शीट लगवाएं। इससे कमरे में ठंडी हवा आएगी। कूलर के पानी में खस की खुशबू और थोड़ा सा बर्फ भी मिला सकती हैं।

रोज झाडू-पोंछा करें। पोंछे से फर्श ठंडा रहता है। घर के अंदर चैड़े मुंहवाले बरतन में पानी भर कर रखें और इसमें कुछ ताजे फूल डाल लें। कूलर या फैन की हवा से कमरे में इसकी भीनी खुशबू और पानी से नमी बनी रहेगी।

सुबह- शाम अपने घर के आसपास लगे पेड़-पौधे और इंडोर प्लांट्स को पानी दें। ये भी घर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

गरमी में येलो लाइट्स की जगह वाइट लाइट का इस्तेमाल करें। ये ठंडक महसूस कराएंगे।

अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो घर की छत पर कूलिंग पेंट कराएं। इससे भी तापमान को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।