Thursday 24 September 2020 09:54 PM IST : By Nisha Sinha

एग योक फेंकें नहीं यूज करें


अपने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने अौर फिट रहने के लिए बहुत से लोग एग योक को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। उनके लिए योक का उपयोग कई तरह से हो सकता है। जानिए योक के इस्तेमाल के उपयोगी टिप्स—
कस्टर्ड में योक मिलाने से यह ढीला नहीं होता है। दरअसल एग योक अॉइली होता है अौर कस्टर्ड के लिए शानदार बाइंडिंग एजेंट बनता है।

egg-yolk-1


क्रीमी कस्टर्ड के लिए रेिसपी ः डेढ़ कप दूध,
2 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च, 2 बड़े चम्मच शक्कर,
3 एग योक अौर 1/2 छोटा चम्मच वनिला एसेंस।
विधि ः भारी पेंदे का एक बरतन ले कर उसमें कॉर्नस्टार्च को 4 चम्मच दूध में घोलें। जब यह घुल जाए, तो बाकी दूध अौर शक्कर मिलाएं। धीमी अांच पर पकाएं। एक उबाल अाने तक यह गाढ़ा हो जाएगा। अांच बंद कर दें। योक को एक फोर्क की मदद से फेंट लें। योक को दूध के घोल में धीरे-धीरे मिलाएं अौर चम्मच से चलाते जाएं। फिर से अांच पर चढ़ाएं। हिलाते रहें अौर उबाल अाने दें, फिर बंद कर दें। वनिला एसेंस मिला दें। इसे ढक कर रखें, वरना इसके ऊपर मलाई की सी परत जमने लगेगी।
घर में मेयोनीज बनाने के लिए भी योक का इस्तेमाल करके देखें। एग योक में लेसिथिन नामक का एक नेचुरल इमल्सीफायर पाया जाता है, जिससे यह गाढ़ा हो जाता है।  
क्रीमी मेयोनीज रेसिपी ः 2 योक, 2 चम्मच नीबू का रस, 1 छोटा चम्मच गार्लिक पाउडर, 1 कप वेजिटेबल अॉइल अौर 1 छोटा चम्मच नमक।
विधि ः एग योक, नीबू का रस, गार्लिक पाउडर को ब्लेंडर से अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा-थोड़ा करके इसमें अॉइल मिला कर ब्लेंडर को चलाते जाएं। थोड़ी ही देर में मेयोनीज तैयार हो जाएगी।
पास्ता सॉस बनाने के लिए योक का इस्तेमाल करके देखें। बच्चे व बड़े दोनों को पसंद अाएगा।
पास्ता सॉस रेसिपी ः 3 योक, 3/4 कप बटर, 2 कली लहसुन कसा हुअा, 1/2 कप चीज, 1 कप उबला पास्ता, 1/2 कप स्टीम की हुई बारीक कटी बीन्स, कैप्सिकम, गाजर, 1 छोटा चम्मच अॉरिगेनो। विधि ः एक बरतन में 3 योक फेंट लें। एक भारी पेंदे के बरतन में बटर पिघलाएं। अांच धीमी कर लें। इसमें कसा हुअा लहसुन अौर चीज कस कर डालें। अब इसमें पास्ता अौर सभी सब्जियां इसमें डालें। थोड़ी देर धीमी अांच पर चलाती रहें। इसमें अॉरिगेनो मिला लें।


स्किन का डॉक्टर है
इसमें फैटी एसिड होता है। इसे स्किन पर लगाने से वह नरम अौर मुलायम रहेगी। इसलिए एग योक का इस्तेमाल फेस मास्क के रूप में किया जाता है। मास्क में देसी अंडे के योक का इस्तेमाल करने के अच्छे परिणाम मिलते हैं।


मॉइश्चराइजिंग फेस मास्क ः
2 चम्मच पका हुअा एवोकैडो, 1 योक अौर 1 चम्मच दही को मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक रहने दें। जब यह सूख जाए, तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। दिनभर चेहरे पर नमी बनी रहेगी अौर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाने से छुट्टी मिलेगी।


कील-मुंहासों से बचाएगा मास्क ः

1 एग योक, 2 चम्मच शहद व 1/2 चम्मच बादाम का तेल मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर लगा कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे धो लें। टॉवल से थपथपा कर चेहरा पोंछें।
त्वचा को जवां रखे मास्क ः 1 एग योक, 1 बड़ा  चम्मच पका केला, 1/2 छोटा चम्मच बादाम का तेल लें। तीनों को मिक्स करें। थोड़ी देर के लिए चेहरे पर लगा कर रखें। चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें। महीने में 2 से 3 बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। त्वचा को झुर्रियां छू भी नहीं पाएंगी।


हेअर केअर में मददगार


चेहरे के साथ एग योक बालों की केअर भी करता है। यह बालों को लंबा करने के साथ-साथ उनकी ड्राईनेस को भी खत्म करता है।
एग योक को बालों में इस्तेमाल करने से यह स्कैल्प को स्टिम्युलेट करता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। इस तरह से बाल लंबे होते हैं व टूटते भी नहीं।   
योक में मौजूद लेसिथिन नामक वसा से बालों को नमी मिलती है। यही वजह है कि बालों के कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इस वसा का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसलिए योक से बने हेअर मास्क को बालों में लगाया जाए, तो यह रूखे बालों को स्वस्थ करने का काम करेगा। साथ ही डैमेज्ड हेअर को रिपेअर भी करने का काम करेगा।
डैमेज्ड बालों को रिपेअर करनेवाला मास्क बनाएं। इसके लिए 2 अंडे का योक लें। इसमें 2 चम्मच नीबू का रस मिलाएं। नीबू का रस मिलाने से अंडों की बदबू कम होगी। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करके बाल में लगा लें। 15 मिनट के बाद बालों को सामान्य पानी से अच्छी तरह धो लें। गरम पानी का प्रयोग बिलकुल नहीं करें।
एग योक में अॉलिव अॉइल मिला कर हेअर मास्क तैयार करें। इसे उंगलियों की मदद से बालों में ऊपर से नीचे तक लगा कर कुछ देर बाद बालों को धो लें। बालों में नेचुरल चमक अाएगी अौर ये खूबसूरत दिखेंगे।