Wednesday 16 February 2022 04:35 PM IST : By Ruby

जानें ये 5 फायदे जायफल के

nutmeg

जायफल हल्का होता है, लेकिन पौष्टिकता के मामले में काफी भारी। जानिए इसके असरदार फायदे-

1 लंबे समय तक अगर नींद की परेशानी है, तो सोने से पहले चुटकीभर जायफल पाउडर दूध में डाल कर पिएं। 

2 जायफल में मौजूद तेल जोड़ों में दर्द को दूर करता है। ताजा पिसा पाउडर अगर शहद के साथ मिला कर थोड़ा-थोड़ा चाटा जाए, तो मितली, गैस और अपच की समय से राहत मिलेगी। शोध के मुताबिक जायफल के पाउडर को अपनी डाइट में शामिल किया जाए, तो ब्लड शुगर लेवल भी सही रहता है।

3 होममेड गरम मसाला बनाने के लिए दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, छोटी इलायची, बड़ी इलायची के साथ जायफल का एक टुकड़ा भी डालें। इससे गरम मसाले की महक और पौष्टिकता दोनों बढ़ जाएगी।

4 खासकर सरदियों में जब भी बिरयानी तैयार करें, तो चुटकीभर जायफल पाउडर दूध में घोल कर इस्तेमाल करें।

5 जायफल को घिस लें। इसमें शहद मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे मिटते हैं। जावित्री और जायफल के बारीक चूर्ण को पानी में घोल कर लेप लगाने से झांइयां हट जाती हैं।