आजकल बच्चे कचौरी, समोसे, भेल जैसे या फ्राइड स्नैक्स खाना पसंद नहीं करते। उन्हें ऐसे स्नैक्स चाहिए, जिनमें कॉन्टिनेंटल टेस्ट हो। अगर आप यह सोचती हैं कि इस तरह के स्नैक्स बनाना मुश्किल है तो यहां दी गयी रेसिपीज बना कर देखें, मिनटों में बन कर तैयार होंगी और बच्चे बड़े सभी खुश हो कर खाएंगे-
एवोकैडो डिप विद नाचो
सामग्री : 1 मीडियम साइज का एवोकैडो, 1 कप कपड़े से छना दही या 2 उबले अंडे, 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काला तिल भुना हुआ, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच पुदीना बारीक कटा और 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑइल।
विधि : एवोकैडो को छील लें। एवोकैडो और दही / उबले अंडे को एक साथ मैश करें। इसमें भुना तिल, काली मिर्च पाउडर, पुदीना, नमक सभी मिला कर मैश करें। ऑलिव ऑइल डालें और इसे नाचोज के साथ परोसें।
बिस्किट टॉपिंग
सामग्री : 5 बड़े चम्मच मेयाेनीज, 1 पैकेट मीठा-नमकीन बिस्किट, 1 बड़ा चम्मच फ्रेश क्रीम, 1 खीरा छील कर स्लाइस में कटा, 1 प्याज स्लाइस में कटा, 2 हरी मिर्च बीज निकाल कर बारीक कटा और चाट मसाला ।
विधि : गाढ़ा दही, क्रीम, कटी हरी मिर्च और नमक मिलाएं। प्रत्येक बिस्किट पर तैयार मेयोनीज वाले मिश्रण से टॉपिंग करें। ऊपर से प्याज व खीरे के स्लाइस से सजाएं। अंत में चाट मसाला बुरकें। इसमें चाहें तो आप अपने मनपसंद हर्ब का इस्तेमाल करें।